PFI के संदिग्धों पर पुलिस की नजर: वाराणसी में जुमे की नमाज को लेकर बरती जा रही अतिरिक्त सतर्कता
पीएफआई और त्योहार को लेकर वाराणसी में पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरती रही है। कमिश्नरेट और ग्रामीण पुलिस की ओर से संवेदनशील इलाकों के थानों को सतर्क किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े युवकों की गतिविधियों और जुमे की नमाज को लेकर वाराणसी की कमिश्नरेट और ग्रामीण पुलिस सतर्क है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से अलर्ट के इनपुट मिलने के बाद से संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। अभिसूचना इकाई और थाने व चौकियों के पुलिसकर्मियों को भी सतर्क किया गया। सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ाने के साथ ही पुलिस संदिग्धों के घर भी दबिश दे रही है।
गुरुवार शाम संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त कर लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने काशी व वरुणा जोन के डीसीपी को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त तेज हो।
आदमपुर, जैतपुरा, कोतवाली, सरैया, पुरानापुल, पीलीकोठी, सोनारपुरा, मदनपुरा, बजरडीहा, बेनिया, नई सड़क, दालमंडी, हड़हा सराय आदि क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। संदिग्धों पर नजर रखें।
शाम के समय डीसीपी काशी आरएस गौतम के निर्देश पर एसीपी कोतवाली त्रिलोचन त्रिपाठी और एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय, एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने अपने-अपने सर्किल के थानों पर बैठक और क्षेत्र में गश्त करके मुस्तैदी परखी।
अफवाह पर ध्यान न दें लोग
पीएफआई के दो संदिग्ध सदस्यों को पुलिस ने उठाया
पीएफआई के संदिग्ध दो सदस्यों को पुलिस ने अलावल क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम छापा मारकर हिरासत में लिया। दोनों के बारे में पुलिस को सूचना है कि वह पीएफआई के लिए काम करते हैं। रोहनिया, जंसा और लोहता थाने की फोर्स संग सीओ सदर अभिषेक पांडेय ने अलावल स्थित दो मंजिला मकान में छापा मारा।
फोर्स ने दो मंजिला मकान को घंटे भर तक खंगाला। कुछ दस्तावेज और अन्य सामान भी पुलिस के हाथ लगे हैं। गुप्त स्थान पर रखकर दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक ऑनलाइन चाय पत्ती बिक्री का कारोबार करते हैं। इसके अलावा इन दोनों पर पीएफआई के लिए भी काम करने का आरोप है।
फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही कुछ स्पष्ट किया जा सकता है। उधर, कस्बे में पुलिस की भारी फोर्स और कार्रवाई को लेकर लोग भयभीत हो गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।
पढ़ें: पीएफआई के दोनों सदस्यों से पुलिस की पूछताछ पूरी, घर से बरामद मोबाइल से खुलेंगे कई राज!