फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   person sitting abroad is threatening lady to share objectionable photos on social media varanasi police filed case

वाराणसी: विदेश में बैठा शख्स आपत्तिजनक फोटो शेयर करने की दे रहा धमकी , पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 04 Feb 2022 02:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Feb 2022 02:33 PM IST
सार

 वाराणसी की एक विवाहिता ने आरोप लगाया कि विदेश में बैठा कुशीनगर निवासी रामपाल सिंह उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दे रहा है। विरोध करने पर महिला, उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। प्रकरण में मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
person sitting abroad is threatening lady to share objectionable photos on social media varanasi police filed case
पीड़िता ने मंडुवाडीह थाने में दर्ज कराया मुकदमा - फोटो : फाइल

विस्तार

विदेश में बैठकर एक शख्स वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र निवासी विवाहिता को ब्लैकमेल कर रहा है। महिला की आपत्तिजनक फोटो उसके रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले में पुलिस से गुहार लगाई है। मंडुवाडीह थाने की पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर  मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंदवा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को दुबई में रहने वाले कुशीनगर निवासी रामपाल सिंह ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रामपाल पिछले कुछ दिनों से उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने रिश्तेदारों को भेजने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


मना करने पर रामपाल अवैध संबंध बनाने के लिए कहता है। ऐसा न करने पर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी देता है। विदेश में बैठे शख्स की इस करतूत के कारण वह अपने परिवार को लेकर भी डरी हुई है। महिला ने मंडुवाडीह थाना प्रभारी से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया की महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का आरोप है की रामपाल ने उसके कुछ फोटो रिश्तेदारों को भेजे भी हैं। जांच की जा रही है। 

प्रेमी से परेशान होकर विवाहिता ने पुलिस से लगाई गुहार

वाराणसी के पांडेयपुर निवासी महिला ने गुरुवार को प्रेमी से तंग आकर थाने पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता के अनुसार, चार साल पहले उसका प्रेम संबंध भावेश उपाध्याय से था।

युवती की शादी एक दिसंबर 2021 को हो गई और छह दिसंबर को ही पति को प्रेम संबंध की जानकारी हो गई। हालांकि पति ने सब कुछ भूल जाने को कहा। उसने अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया। इसके बाद प्रेमी ने नंबर पता करके व्हॉटसएप कॉल करके धमकी देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed