फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Person of Kashmir living in Sonbhadra for 25 days, police questioned

25 दिनों से सोनभद्र में रह रहा कश्मीर का व्यक्ति, पुलिस ने की पूछताछ

Mon, 06 Apr 2020 07:23 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 06 Apr 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Person of Kashmir living in Sonbhadra for 25 days, police questioned
demo pic

सोनभद्र जिले के घोरावल गांव में एक महिला के घर में पिछले 25 दिन से जम्मू-कश्मीर का रहने वाला एक व्यक्ति मिला है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसको पनाह देने वाली महिला और उस व्यक्ति से पूछताछ की।

विज्ञापन


कश्मीरी व्यक्ति ने बताया कि वह सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल है और मूलत: कश्मीर का रहने वाला है।उधर, पुलिस और खुफिया एजेंसियां उसकी गतिविधियों व अन्य जानकारी की जांच करने में जुट गई हैं। घोरावल नगर में शिवद्वार रोड पर एक निराश्रित महिला एक बेटे व चार बेटियों के साथ रहती है।
विज्ञापन


महिला के घर पर पिछले 14 मार्च से कश्मीर का एक व्यक्ति रह रहा है। लोगों से जानकारी मिलने पर सोमवार को दोपहर में घोरावल पुलिस चौकी प्रभारी दूधनाथ दूबे ने महिला व कश्मीरी व्यक्ति से पूछताछ की। महिला ने बताया कि उसके स्वर्गीय पति के मित्र का उसके घर लंबे समय से आना-जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरी व्यक्ति ने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के धर्मशाला थाना अंतर्गत चन्नी गांव का निवासी है और बड़गाम में सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल है। लॉकडाउन के चलते घोरावल में ही फंस गया।

पुलिस कश्मीरी व्यक्ति का पता, तैनाती स्थल, बैज नंबर और मोबाइल नंबर लेकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियों के लोगों ने भी महिला के घर पहुंचकर कश्मीरी व्यक्ति व महिला से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया महिला के घर में कश्मीरी व्यक्ति के रहने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच कर कार्रवाई कर रही हैं। सीएमओ डॉ. एके उपाध्याय ने बताया कि कश्मीरी व्यक्ति और अन्य लोगों की स्वास्थ्य की जांच के लिए चिकित्सकों की टीम को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed