फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People will reject divisive forces even in 2022

जनता 2022 में भी विभाजनकारी ताकतों को नकारेगी

Sun, 14 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
People will reject divisive forces even in 2022
सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस भ्रष्टाचार की राजनीति करती हैं। समाजवादी पार्टी गुंडे, माफियाओं को लेकर टहल रही है जबकि भाजपा माफिया को जेल भेज रही है। इस सरकार ने देश और प्रदेश में विकास किया है। इसीके दम पर पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

वह शनिवार को गोपीगंज के एक लॉन में कार्यकर्ताओं से संवाद में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल, माधोसिंह में ओवरब्रिज निर्माण की घोषणा की जबकि डेंगुरपुर-धनतुलसी घाट पर पक्का पुल की स्वीकृति प्रदान की। डिप्टी सीएम ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए 2022 के चुनाव को महत्वपूर्ण बताया। जिले की तीनों सीटों पर कमल खिलाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा में जाति का भेदभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता का खून चूसने वाली पार्टियों को जनता माफ नहीं करेगी। 2014, 2017, 2019 की तरह 2022 में जनता एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताएगी। माफियाओं को जेल में रखने के लिए 2022 में भी भाजपा जरूरी है। 15 साल में सूबे की सत्ता में सपा, बसपा काबिज रहीं। दोनों सरकारों में सिर्फ अपराध, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न ही बढ़ा। भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सभी का विकास किया गया।
विज्ञापन

नारों से कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह
गोपीगंज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं संवाद के दौरान नारों से उत्साह बढ़ाया। कहा कि 2017 में पार्टी का नारा था कि 100 में 60 प्रतिशत हमारा, 40 प्रतिशत में बंटवारा लेकिन 2022 में 40 फीसदी वोटों को भी हाफ करेंगे। 300 से अधिक सीटों को जीतकर सरकार बनाएंगे। कहा, आपसी मतभेद जाना भूल, चुनाव में सिर्फ 56 इंच का सीना और कमल का फूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो बसपा भी भाजपा के साथ होगी खड़ी
गोपीगंज। कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान डिप्टी सीएम ने बसपा को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि एक समय था कि साल भर में तीन-तीन प्रभारी बदले जाते थे, लेकिन अब एक भी प्रभारी नहीं मिल रहे। उन्होंने संभावना जताई कि 2022 चुनाव से पूर्व सपा को हराने के लिए बसपा सुप्रीमो भाजपा का देने की घोषणा भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed