फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People stuck in jam at Maidagin intersection due to negligence of Varanasi traffic police

वाह री ट्रैफिक पुलिस!: गपशप करते रहे काशी के पुलिसकर्मी, मैदागिन चौराहे पर जाम में बिलबिलाते रहे लोग

Sat, 30 Dec 2023 03:31 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 30 Dec 2023 03:31 PM IST
सार

शहर के अलग-अलग हिस्सों में हर रोज लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं अधिकारी समाधान के लिए नए- नए तरीके अपना रहे हैं। लेकिन, उनके मातहतों की लापरवाही से लोगों को जाम से निजात नहीं मिल रहा। 

विज्ञापन
People stuck in jam at Maidagin intersection due to negligence of Varanasi traffic police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस के अफसर सड़कों पर उतर कर शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। मगर, उनके मातहत अपनी ही धुन में मगन हैं। इसका नजारा शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे के लगभग मैदागिन चौराहे पर देखने को मिला। 

विज्ञापन


मैदागिन चौराहे पर चौतरफा भीषण जाम लगा हुआ था और ट्रैफिक पुलिसकर्मी पुलिस बूथ के अंदर गपशप में व्यस्त थे। यह स्थिति काफी देरी तक बरकरार रही और धीरे-धीरे यातायात का दबाव कम हुआ तो आवागमन सामान्य हो गया।
विज्ञापन


लंका से नरिया मार्ग पर दोपहर तीन बजे के लगभग वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसकी वजह लंका चौराहा पर सड़क पर ही खड़े होने वाले वाहन और एक लाइन से सड़क किनारे खड़ी रहने वाली एंबुलेंस थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र और उनकी टीम अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़क पर सक्रिय दिखाई दी, लेकिन लंका-नरिया मार्ग पर कोई खास असर नहीं दिखा। लंका से सामने घाट मार्ग पर भी वाहनों का भारी दबाव दिखा और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर गेट पर राहगीर जाम से जूझते हुए दिखे। 

गिरजाघर से बेनिया मार्ग पर पुलिस की सक्रियता के कारण शुक्रवार को यातायात की स्थिति थोड़ी सुधरी नजर आई। हालांकि, गुरुबाग में कई बार जाम जैसी स्थिति से
राहगीरों को जूझना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed