फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people protest for prashant bhusan objectionable comment

कान्हा पर टिप्पणी से प्रशांत भूषण पर गुस्सा, कहीं शवयात्रा तो कहीं फूंका पुतला

Wed, 05 Apr 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 05 Apr 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
people protest for prashant bhusan objectionable comment
कहीं शवयात्रा तो कहीं फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ वकील और 'आप' नेता प्रशांत भूषण की ओर से दिए गए बयान के बाद उनका विरोध थम नहीं रहा।  मंगलवार को पूर्वांचल के कई जिलों में भाजपा,एबीवीपी,विश्व हिंदू महासंघ,बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्तओं ने प्रशांत भूषण के खिलाफ गुस्से का इजहार किया गया।
विज्ञापन


प्रशांत भूषण ने हाल ही में भगवान कृष्ण पर विवादित ट्वीट किया था, हालांकि बाद में उन्होंने माफी भी मांगी। वाराणसी,सोनभद्र, गाजीपुर और जौनपुर में पुतला फूंका गया। वाराणसी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीएचयू इकाई के छात्रों ने सिंह द्वार पर अधिवक्ता प्रशांत भूषण का पुतला फूंका।
विज्ञापन


इससे पहले बजरंग दल के सदस्यों ने  प्रशांत भूषण का ‌शवयात्रा निकाला। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर तिवारी ने कहा कि हमारे आदर्श भगवान श्रीकृष्ण के प्रति ऐसी टिप्पणी करने वाले को देश में रहने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रामनगर में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने संदीप श्रीवास्तव व सोनू सेठ के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर प्रशांत भूषण का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने प्रशांत भूषण के खिलाफ प्रदर्शन किया और जुलूस भी निकाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस दिन हिंदू जनमानस पूरी तरह जाग जाएगा, उसे दिन ऐसे लोगों को भगवान भी नहीं बचा पाएंगे।  

गाजीपुर में  हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सकलेनाबाद चौक पर प्रशांत भूषण का पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उनका इस तरह का बयान सहन नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनको पूरे हिंदू जनमानस से अपने घृणित बयान के लिए सार्वजनिक क्षमा मांगनी चाहिए।

सोनभद्र के ओबरा में भाजपाइयों ने प्रशांत भूषण द्वारा पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशांत भूषण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।  कहा गया कि धार्मिक आस्थाओं का सहारा लेकर राजनीति में अपना वोट बैंक बनाना ठीक नहीं है। 

शांत भूषण ने मांगी माफी, ट्वीट को डिलीट किया

people protest for prashant bhusan objectionable comment
कान्हा पर टिप्पणी से प्रशांत भूषण पर गुस्सा - फोटो : अमर उजाला
विवाद बढ़ने के बाद वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने भगवान कृष्ण पर किए गए ट्वीट पर माफी मांगी है। आम लोगों की भावना आहत होने की बात करते हुए उन्होंने दो दिन पुराने ट्वीट को भी हटा दिया है।

 प्रशांत भूषण ने मंगलवार को ट्वीट किया कि वह मानते हैं कि रोमियो स्क्वायड और कृष्ण पर उनकी टिप्पणी ठीक नहीं थी। अनजाने में इससे कई लोगों की भावनाओं को ठेस लगी है। इसके लिए वह माफी मांगते हैं। साथ ही पुराने ट्वीट को भी डिलीट करने का दावा किया है।

इससे पहले रविवार को प्रशांत भूषण ने ट्वीट किया था कि रोमियो ने तो केवल एक युवती से प्रेम किया था। जबकि कृष्ण ने कई के साथ छेड़छाड़ की थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी क्या एंटी-कृष्ण स्क्वायड बनाने की हिम्मत करेंगे। 

प्रशांत भूषण की इस टिप्पणी का हर तरफ विरोध हुआ था। सोशल मीडिया पर उनके बयान की तीखी आलोचना हुई। वहीं,कई जगह उनके खिलाफ तहरीर भी दी गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed