फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People of two villages fought over soil mining, waving weapons

Varanasi News: मिट्टी खनन को लेकर दो गांवों के लोगों में मारपीट, लहराए असलहे

Sun, 21 May 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
People of two villages fought over soil mining, waving weapons
खेत में मिट्टी के खनन को लेकर औसानपुर और इंदरखापुर गांव के लोगों के बीच शनिवार की सुबह मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों द्वारा असलहे भी लहराए गए। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची बड़ागांव थाने की पुलिस दोनों पक्ष के चार लोगों को थाने ले गई। एक पक्ष की तहरीर के आधार पर पांच नामजद व अन्य अज्ञात और दूसरे पक्ष की तहरीर पर छह नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




बड़ागांव थाना क्षेत्र के औसानपुर निवासी भूपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार वह वरुणा नदी के किनारे अपने खेत से मिट्टी की खोदाई करवा रहे थे। उनके खेत से सटा हुआ इंदरखापुर गांव निवासी अनुज सिंह और गौतम सिंह का खेत है। अनुज व गौतम अपने खेत पर आए और उनके ट्रैक्टर चालक व मजदूरों को गाली देना शुरू कर दिए। इसकी सूचना पाकर वह वहां पहुंचे तो कहासुनी शुरू हो गई। तब तक अनुज सिंह और गौतम सिंह के गांव से ओम सिंह, सम्मान सिंह सहित अन्य लोग असलहा और लाठी-डंडा लेकर औसानपुर गांव पहुंचे। औसानपुर गांव के लोगों ने एक युवक को पिस्टल समेत पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, जबकि एक अन्य युवक असलहा लहराते हुए भाग निकला। गुस्साए लोगों ने चार मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी। उधर, दूसरे पक्ष के त्रिभुवन सिंह के अनुसार मनोज सिंह और उनके पक्ष के लोगों को मेड़ छोड़ कर मिट्टी निकालने को कहा गया था। इस पर मनोज सिंह, अनिल सिंह, भूपेंद्र सिंह और अन्य लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सत्यम सिंह ने रिवाल्वर निकाल कर ओम सिंह पर फायरिंग करने का प्रयास किया। ओम सिंह ने रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया तो उसे मारापीटा गया। इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि दो गांव के लोगों में मारपीट हुई है। घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed