फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people descended Due to low voltage and power cut in varanasi

Varanasi: भीषण गर्मी में लो वोल्टेज-बिजली कटौती से जनता तरबतर, सीर गोवर्धनपुर में सड़क पर उतरे लोग

Sat, 10 Jun 2023 01:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Jun 2023 01:56 PM IST
सार

वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से परेशान लोगों ने शनिवार को चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पर पहुंचे एसडीएम और जेई ने आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। 
 

विज्ञापन
people descended Due to low voltage and power cut in varanasi
लंका-डाफी मार्ग पर चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी तेज होते ही बिजली का संकट बढ़ता जा रहा है। दिन-रात अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वाराणसी शहर से लेकर गांव तक यह समस्या जारी है। लोकल फॉल्ट के कारण यह कटौती और बढ़ जाती है। बिजली संकट से जूझ रही सीर गोवर्धनपुर की जनता ने शनिवार को डाफी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसडीओ और जेई ने समझा-बुझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि एक हफ्ते के अंदर किसी भी हाल में लो-वोल्टेज की समस्या दूर कर दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते में काम नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि करीब तीन महीने से लो वोल्टेज की समस्या है। लो-वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर, एसी ठंड देने में असफल हो रहे हैं। घर व प्रतिष्ठानों में रखे इन्वर्टर-बैटरी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण उपभोक्ता गर्मी में रहने को मजबूर हो रहे हैं। दिन तो कट जाता है, लेकिन लो-वोल्टेज और कटौती से रात का सुकून खत्म हो रहा है। लिखित शिकायत जेई और एसडीओ से की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार आश्वासन मिलता था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। धरना-प्रदर्शन में शामिल मुख्य रूप से भैया लाल यादव, अमन यादव, राम सिंह, दूधनाथ यादव अनिल यादव आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed