फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people are in trouble due to Negligence of officers and employees of varanasi development authority only 12 map passes in last 45 days

वीडीएः अधिकारियों और कर्मचारियों के रवैऐ से नक्शा आवेदन करने वाले काट रहे चक्कर, डेढ़ महीने में मात्र 12 हुए पास

Fri, 25 Jun 2021 10:37 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Jun 2021 10:37 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ ही वाराणसी विकास प्राधिकरण ने नक्शों पर फोकस किया। मगर, आंतरिक रिपोर्ट में देरी के चलते नक्शा स्वीकृति की रफ्तार सुस्त है और लाख प्रयास के बाद भी वीडीए मनमाफिक राजस्व नहीं पा रहा है। 

विज्ञापन
people are in trouble due to Negligence of  officers and employees of varanasi development authority only  12 map passes in last 45 days
वाराणसी विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी अवैध निर्माणों पर सुस्त कार्रवाई के लिए कुख्यात विकास प्राधिकरण शहर में बिना मानचित्र पूरे हो चुके निर्माणों को वैध करने पर भी संजीदा नहीं दिख रहा है। डेढ़ महीने में सवा सौ शमन मानचित्र दाखिल किए गए, मगर, अब तक महज 12 मानचित्र ही पास किए गए। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की हीलाहवाली वाले रवैए से आवेदन करने वाले चक्कर ही काट रहे हैं।

विज्ञापन


अवैध निर्माणों का मानचित्र पास कराने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन नगवां वार्ड में आए हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ ही विकास प्राधिकरण ने नक्शों पर फोकस किया। मगर, आंतरिक रिपोर्ट में देरी के चलते नक्शा स्वीकृति की रफ्तार सुस्त है और लाख प्रयास के बाद भी वीडीए मनमाफिक राजस्व नहीं पा रहा है।
विज्ञापन


डेढ़ माह में वीडीए में जमा हुए सवा सौ शमन मानचित्र के नक्शे में शिवपुर वार्ड में 10 व चेतगंज व दशाश्वमेध वार्ड के एक-एक नक्शों को पास भी किया गया है। सिकरौल में 14 नक्शे और शिवपुर वार्ड में 29 नक्शे जमा हुए हैं। इस कवायद में वीडीए को करीब 30 लाख का राजस्व मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सर्वाधिक 40 नक्शे नगवा वार्ड में जमा हुए हैं।  दरअसल, अभी भी नक्शों पर लगने वाले आंतरिक रिपोर्ट में विभागीय कर्मचारियों की ओर से देरी की जा रही है।  वीडीए उपाध्यक्ष  ईशा दुहन ने कहा कि अवैध निर्माणों पर सख्ती की गई है और यही कारण है कि नक्शा जमा होने की संख्या बढ़ी है। नक्शा आवेदन के बाद उस पर निर्णय की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। अगले सप्ताह से वीडीए में कैंप लगाकर शमन नक्शों का निस्तारण किया जाएगा। 

भटकने की बजाय करिए ऑनलाइन आवेदन

विकास प्राधिकरण में नक्शों के आवेदन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। ज्यादातर लोग जानकारी के अभाव में ऑफलाइन आवेदन करते हैं, इससे फाइल की ट्रैकिंग मुश्किल होती है। विकास प्राधिकरण की वेबसाइट से घर बैठे लिस्टेड आर्किटेक्ट से संपर्क करके शमन के नक्शे बनवाए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed