फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PCTS will be installed in Varanasi by removing 13 garbage bins before March

Varanasi News: नए साल में पांच लाख काशीवासियों को मिलेगा बदबू से छुटकारा, हटाए जाएंगे 13 कूड़ाघर

Tue, 09 Jan 2024 02:03 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 09 Jan 2024 02:03 PM IST
सार

वाराणसी में 15 करोड़ से पीसीटीएस लगेंगे। अब तक छह कूड़ा घरों में पीसीटीएस लगी है।शहर में कुल 19 कूड़ाघर हैं। शहर की आबादी के साथ कूड़ा भी ज्यादा निकलने लगा है। प्रतिदिन 600 टन कूड़ा निकलता है। 

विज्ञापन
PCTS will be installed in Varanasi by removing 13 garbage bins before March
कूड़ा ढोने वाली गाड़ियां भी नहीं दिखेंगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्च से पहले 13 कूड़ा घरों को हटाया जाएगा। इससे पांच लाख शहरवासियों को बदबू से निजात मिलेगी। सड़क पर कूड़ा लदे बड़े ट्रक भी नहीं दिखाई देंगे। नगर निगम शहर के कूड़ाघरों में पोर्टेबल काम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (पीसीटीएस) लगा रहा है। छह कूड़ाघरों में पीसीटीएस लगाने का काम चल रहा है। शहर में 19 कूड़ाघर हैं। शहर की आबादी के साथ कूड़ा भी ज्यादा निकलने लगा है। प्रतिदिन 600 टन कूड़ा निकलता है। 

विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि अब तक दो कूड़ाघरों में पीटीएस लग चुका है। इसे चार और कूड़ाघरों में लगाने का काम चल रहा है। जल्द ही 13 और कूड़ाघरों में काम्पैक्टर लगाने की तैयारी है। इसके साथ ही हुक लोडर भी खरीदे जाएंगे। इससे खुले में कूड़ा ढोने वाली गाड़ियां नहीं दिखाई देंगी। निगम ने कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


ये कूड़ाघर हटाए जा रहे
सदर तहसील, पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के पास कूड़ाघर में कांपैक्टर लगे हैं। सोनिया, काशी विद्यापीठ, शिवाला, आदमपुर, हरितीरथ में लगाई जाएंगी।

ये है पीसीटीएस  

पीसीटीएस एक तरीके की मशीन है, जिसमें एक बार में 40 से 50 टन कूड़ा स्टोर होता है। पीसीटीएस कूड़े को क्रश कर उससे निकलने वाले पानी को अलग कर देता है। इससे बदबू नहीं आती। इस मशीन के भर जाने के बाद कूड़े को तत्काल रमना और करसड़ा के री-साइक्लिंग प्लांट भेजा जाएगा।

क्या कहते हैं अधिकारी
शहर को साफ रखने के लिए कूड़ाघरों में पीसीटीएस लगाने का फैसला किया गया है। सारी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। इस महीने के अंत तक काम्पैक्टर आ जाएंगे। जल्द ही इसे स्थापित किया जाएगा। -अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed