{"_id":"5f835f608ebc3e9baa35b6bc","slug":"pcs-pre-exam-in-varanasi-city-news-vns552327686","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस प्री परीक्षा में कोविड, नई शिक्षा नीति पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस प्री परीक्षा में कोविड, नई शिक्षा नीति पर सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले में 98 केंद्रों पर कराई गई। दो पालियों में हुई परीक्षा में नई शिक्षा नीति के साथ ही कोविड 19, लॉकडाउन पर पूछे गए सवालों का अभ्यर्थियों ने जवाब दिया। इसके अलावा हाल ही में घटित अन्य घटनाओं पर भी सवाल पूछे गए।
पंजीकृत 45,567 में से 51 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसके पीछे कोरोना संक्रमण का डर एक वजह मानी जा रही है। कोरोना काल में हो रही परीक्षा को लेकर केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और मास्क लगाए जाने पर विशेष जोर रहा। अभ्यर्थियों के मुताबिक वैसे तो कुल मिलाकर पेपर सही रहा, लेकिन रिजनिंग के साथ ही इतिहास के कुछ सवाल कठिन रहे। इस वजह से तय समय में सभी सवालों का जवाब देने में थोड़ा अधिक समय लगा।
कोरोना काल में पूरी सतर्कता सजगता के साथ परीक्षा कराई गई। नियमानुसार सभी केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और मास्क की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश मिला। 9:30 से 11:30 और 2:30 से 4:30 बजे तक की परीक्षा में पंजीकृत 45,567 अभ्यर्थियों में 22448 यानी करीब 49 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होती रही।