{"_id":"607998b88ebc3ed63c4bddad","slug":"pay-namaz-in-ramjan-varanasi-news-vns5852894133","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान के पहले जुमे पर अकीदत के साथ अदा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नमाज स्थल पर रमजान माह के पहले जुमा पर नमाज अता करते मुस्लिम बंधु।
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बलिया। कोविड-19 महामारी के बीच रमजान माह के पहले जुमे को अकीदतमंदों ने मस्जिदों और इबादतगाहों में नमाज अदा कर अमन-चैन और कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए दुआ की। नमाज अदा करने वालों की भीड़ लगी हुई थी। लेकिन मस्जिदों तथा नमाज स्थल पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मॉस्क पहनकर नमाज अदा की।
विज्ञापन
मस्जिदों में जुमा के नमाज की अदायगी के लिए साफ-सफाई के साथ बिस्तर का बिछना सुबह से ही शुरू हो गया था। सभी मस्जिदों में वजू के लिए पानी का इंतजाम किया गया था। नगर के विशुनीपुर मस्जिद, बड़ी मस्जिद, काजीपुरा स्थित मस्जिद, बहेरी मस्जिद, राजपूत नेवरी स्थित जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में रोजेदारों ने अकीदत के साथ जुमे की नमाज अदा करके तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआ की। इस मौके पर तकरीर में रमजान माह की फजीलत को बयान करते हुए कहा गया कि हदीस में आया है कि रोजे के दौरान तुमको अगर कोई बुरी बात कहे तो उसे बर्दाश्त करो, किसी की चुगली मत करो, गुस्सा से दूर रहो, खुद और अपनी जुबान पर काबू रखो। यतीमों और बेसहारा लोगों का भी ख्याल रखो। इसी क्रम में उमरगंज मस्जिद, आमडरिया स्थित मस्जिद, परमंदापुर, निधरिया व मिड्ढा स्थित मस्जिद में भी नमाजियों की भीड़ रही। वहीं, बेल्थरारोड स्थित जामा मस्जिद में रमजान माह के पहले जुमा पर मुस्लिम बंधुओं ने मॉस्क पहनकर नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।