{"_id":"643eed46fe75ea5f360e5fe4","slug":"patients-will-get-the-gift-of-icu-in-government-hospitals-varanasi-news-c-20-vns1013-161958-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलेगी आईसीयू की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलेगी आईसीयू की सौगात
विज्ञापन
दीनदयाल अस्पताल में छह-छह बेड का आईसीयू हो रहा तैयार
सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलेगी आईसीयू की सौगात
वाराणसी। जिले के सरकारी अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों को आईसीयू के लिए बीएचयू समेत दूसरे अस्पतालों में भटकना नहीं पड़ेगा। यहां इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के साथ ही बच्चों के लिए अलग आईसीयू की सुविधा मिलेगी। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दीनदयाल अस्पताल में छह-छह बेड का आईसीयू तैयार कर लिया गया है, जल्द ही इसका लाभ मरीजों को मिलने लगेगा।
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में हर दिन वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों से मरीज आते हैं। सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को होती है, जिन्हें डॉक्टर आईसीयू की जरूरत बताते हैं। उन्हें बीएचयू या निजी अस्पताल जाना पड़ता है। अब मरीजों की समस्या को देख दीनदयाल अस्पताल में आईसीयू बनवाया गया है। इमरजेंसी में छह बेड का आईसीयू और तीसरी मंजिल पर बच्चों के लिए छह बेड का पीडियाट्रिक इंसेटिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) तैयार कराया जा रहा है।
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में छह-छह बेड के दो जगहों पर आईसीयू के संचालन की तैयारी अंतिम चरण में हैं। बेड बनकर तैयार हो गए हैं, कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आईसीयू की सुविधा शुरू हो जाएगी। - डॉ. संदीप चौधरी ,सीएमओ