{"_id":"6335b95536a0cf4eb17170e4","slug":"patients-will-get-advance-life-support-ambulance-facility-on-no-profit-no-loss-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नो प्रॉफिट नो लॉस पर मरीजों को मिलेगी एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नो प्रॉफिट नो लॉस पर मरीजों को मिलेगी एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सुविधा
Thu, 29 Sep 2022 08:57 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 29 Sep 2022 08:57 PM IST
सार
आईएमए वाराणसी शाखा की ओर से नो प्रॉफिट नो लॉस की तर्ज पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
आईएमए परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अब शहर के अंदर और उसके बाहर जाने के लिए एंबुलेंस के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। आईएमए वाराणसी शाखा की ओर से नो प्रॉफिट नो लॉस की तर्ज पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
गुरुवार को शहर दक्षिणी विधायक डॉ.नीलकंठ तिवारी ने एंबुलेंस का उद्घाटन करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने का आह्वान किया। आईएमए परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आईएमए के सचिव डॉक्टर राजेश्वर नारायण सिंह ने बताया कि नीलकंठ तिवारी के स्थानीय क्षेत्र विकास कोष योजना के तहत एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन
आईएमए अध्यक्ष डॉ.कार्तिकेय सिंह ने बताया कि नो प्रॉफिट नो लॉस की तर्ज पर मरीजों को शहर के अंदर और उसके बाहर एंबुलेंस की सेवा मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधा से लैस एंबुलेंस से मरीजों की जान बचेगी। सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी ने भी आईएमए के इस प्रयास को सराहा।
विज्ञापन