{"_id":"66e6bfeface32a0c4901b869","slug":"patients-will-be-check-bp-themselves-with-help-of-automatic-testing-machine-in-bhu-2024-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: बीएचयू में मरीज खुद कर सकेंगे बीपी की जांच, पांच मिनट में मिल जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: बीएचयू में मरीज खुद कर सकेंगे बीपी की जांच, पांच मिनट में मिल जाएगी रिपोर्ट
Sun, 15 Sep 2024 04:38 PM IST
प्रगति चंद
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी।
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:38 PM IST
सार
बीएचयू में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। मरीज अब खुद बीपी की जांच कर सकेंगे। इसके लिए हृदय रोग विभाग की ओपीडी में ऑटोमेटिक जांच मशीन लगाई गई है।
विज्ञापन
BHU Hospital
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू अस्पताल में आने वाले मरीजों को ओपीडी, इमरजेंसी सहित अन्य जगहों पर ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए ओपीडी सहित अन्य जगहों पर ऑटोमेटिक जांच मशीन लगवाई जाएगी। मरीज खुद अपनी जांच कर सकेंगे और अधिकतम पांच मिनट में ही उनको रिपोर्ट मिल जाएगी। हृदय रोग विभाग की ओपीडी से इसकी शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन
जल्द ही इमरजेंसी सहित अन्य विभागों की ओपीडी में भी जरूरत के हिसाब से इस तरह जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। हृदय रोग विभाग, मेडिसिन, नेत्र रोग विभाग सहित अधिकांश विभागों में ओपीडी का पर्चा लेकर मरीजों के पहुंचने पर पहले बीपी की जांच अनिवार्य होती है। इसके बाद डॉक्टर मरीज को संबंधित बीमारी के बारे में परामर्श, अन्य जांच की प्रक्रिया शुरू करते हैं।
विज्ञापन
पैरामेडिकल स्टाफ की मौजूदगी में मरीज खुद कर रहे जांच
हृदय रोग विभाग की ओपीडी में करीब 300 से अधिक मरीज आते हैं। ओपीडी में अंदर आने के बाद पहले उनकी बीपी जांच होती है। यहां दो मशीन लगी है। आमने-सामने दो मशीन के बीच एक पैरामेडिकल स्टाफ भी खड़ा रहता है। मरीज मशीन के पास बैठकर अपना हाथ खुद अंदर डालते हैं, हाथ अंदर जाते ही ऑटोमेटिक मशीन से जांच शुरू होती है। इसके बाद जांच पूरी होने पर बीप की आवाज आती है। फिर ऊपर की ओर से पर्ची पर रिपोर्ट निकलकर बाहर आती है। इस पर तारीख, समय और पल्स रेट भी लिखा होता है।
क्या कहते हैं अधिकारी
ऑटोमेटिक बीपी जांच मशीन से मरीजों का समय बचने के साथ ही उन्हें सटीक रिपोर्ट भी तुरंत मिल जा रही है। हृदय रोग विभाग में लगाए जाने के बाद अब इस मशीन को इमरजेंसी, सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक सहित अन्य ओपीडी में भी लगवाया जाएगा। -प्रो. एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू
क्या कहते हैं अधिकारी
ऑटोमेटिक बीपी जांच मशीन से मरीजों का समय बचने के साथ ही उन्हें सटीक रिपोर्ट भी तुरंत मिल जा रही है। हृदय रोग विभाग में लगाए जाने के बाद अब इस मशीन को इमरजेंसी, सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक सहित अन्य ओपीडी में भी लगवाया जाएगा। -प्रो. एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू