{"_id":"611cad68627dc12ec144fb7d","slug":"patients-relatives-protest-over-not-getting-treatment-facilities-and-black-fungus-injection-in-bhu-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पतालः ब्लैक फंगस की दवा और इंजेक्शन के लिए एमएस ऑफिस पर प्रदर्शन, परिजनों ने पीएम मोदी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पतालः ब्लैक फंगस की दवा और इंजेक्शन के लिए एमएस ऑफिस पर प्रदर्शन, परिजनों ने पीएम मोदी से लगाई गुहार
Wed, 18 Aug 2021 10:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:27 PM IST
सार
करीब घंटे भर तक प्रदर्शन के बाद सीएमओ ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पीएम के संसदीय कार्यालय में पीएम को संबोधित मांग पत्र देकर दवा, इंजेक्शन के साथ ही इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में एमएस आफिस के बाहर विरोध जताते मरीजों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों के परिजनों ने दवा, इंजेक्शन के लिए एमएस ऑफिस पर बुधवार को प्रदर्शन किया। करीब घंटे भर तक प्रदर्शन के बाद सीएमओ ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पीएम के संसदीय कार्यालय में पीएम को संबोधित मांग पत्र देकर दवा, इंजेक्शन के साथ ही इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं, इस दौरान पुलिस के रोकने पर नोकझोंक भी हुई। बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में इस समय ब्लैक फंगस के 135 मरीजों का इलाज चल रहा है। ऐसे मरीजों के इलाज में इंजेक्शन एंफोटेरिसिन बी लगाने के साथ ही जरूरत पड़ने पर टैबलेट पोसाकोनाजोल दिया जाता है।
विज्ञापन
मरीजों के परिजनों ने बताया है कि पिछले कई दिनों से न तो दवा मिल रही है न ही इंजेक्शन। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बताया कि बुधवार को बीएचयू अस्पताल के एमएस से भी मुलाकात हुई, लेकिन उन्होंने दवा, इंजेक्शन पर खर्च अधिक होने का हवाला दिया।
विज्ञापन
राकेश पांडेय, अमन कुमार, अजय दिनकर, बृजेश बहादुर सिंह, अजय कुमार, संदीप गुप्ता, गौरव शर्मा ने प्रधानमंत्री से दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ ही इलाज में लापरवाही की जांच की मांग की है।