फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Patient suddenly started increasing in Varanasi hospital emergency ward full

गर्मी का कहरः वाराणसी के अस्पतालों में अचानक बढ़ने लगे मरीज, दूसरे वॉर्ड में किया जा रहा शिफ्ट; इमरजेंसी भी फुल

Fri, 31 May 2024 03:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 31 May 2024 03:06 PM IST
सार

Varanasi News: धूप और भीषण गर्मी को देखते हुए डॉक्टर लोगों को भरपूर पानी का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। जो मरीज अस्पताल में आ रहे हैं उनके पैरों और हथेलियों पर आइस क्यूब रगड़े जा रहे हैं। साथ ही दवाइयां और ग्लूकोज पानी भी चढ़ाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Patient suddenly started increasing in Varanasi hospital emergency ward full
मंडलीय अस्पताल में बच्चों की जांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा और भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लोगों को सिर और पेट दर्द की शिकायतें ज्यादा हो रही हैं। बीएचयू, मंडलीय और जिला अस्पताल के साथ सीएचसी-पीएचसी केंद्रों पर जाकर लोग अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं कुछ अस्पतालों में इमरजेंसी वॉर्ड फुल हो गए हैं। कई मरीजों को दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। ओपीडी में भी मरीजों की कतार लगी रही।

विज्ञापन




कबीर चौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में 24 घंटे में ही मरीजों का आंकड़ा 50 के पार हो गया है। पैथोलॉजी के लिए भी भारी भीड़ रही। चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ में इजाफा दिखा। वहीं, दीनदयाल अस्पताल की इमरजेंसी में करीब 130 मरीज पहुंचे थे।
विज्ञापन


बादलों की आवाजाही बढ़ी
बीती रात वाराणसी के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी। इस कारण शुक्रवार की सुबह रूक-रूक कर बादलों की आवाजाही हो रही थी। वहीं मापमान में भी थोड़ी गिरावट नजर आई। हल्की-हल्की नम हवाओं और उमस से आमजन बेहाल दिखा। सुबह 10 बजे ही तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।  मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले सप्ताह से राहत के आसार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी में लगी भीड़

Patient suddenly started increasing in Varanasi hospital emergency ward full
दीनदयाल अस्पताल का हाल। - फोटो : अमर उजाला
दीनदयाल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बीती रात से ही एकाएक इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है, जिससे वहां पर अफ़रातफरी का माहौल हो गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिग्विजय सिंह ने मरीजों की लगातार आवक को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर में तत्काल प्रभाव से चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टॉफ की अलग से ड्यूटी लगा दी है।



अस्पताल में चारों तरफ कूलर की व्यवस्था की गई है, ताकि लू आदि से आए मरीजों व तीमारदारों को सहूलियत मिल सके। लू लगे मरीजों को आइस पैक के साथ ही पर्याप्त मात्रा में ओआरएस घोल देने के बाद उनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक खुद इमरजेंसी में राउंड कर स्थिति को जांच रहे हैं। शुक्रवार को भी मरीजों का लगातार आना बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed