फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   participates in Viksit Bharat Sankalp Yatra in Sewapuri offered this village woman to contest elections

PM Modi Varanasi Visit: पीएम ने गांव की इस महिला को दिया चुनाव लड़ने का ऑफर, बोले- पहले कहीं से चुनाव लड़ी हो?

Mon, 18 Dec 2023 05:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 18 Dec 2023 05:31 PM IST
सार

पीएम ने पूछा कि बच्चे किस क्लास में पढ़ते हैं। अच्छे से पढ़ते हैं या नहीं। पीएम ने पूछा आप लखपति दीदी बन गई, मेरा संकल्प कि मुझे देश में दो करोड़ माताओं को लखपति बनाना है।  

विज्ञापन
participates in Viksit Bharat Sankalp Yatra in Sewapuri offered this village woman to contest elections
PM Modi Varanasi Visit Live - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सेवापुरी के बरकी में "विकसित भारत संकल्प यात्रा" कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम ने महिला लाभार्थियों से बात कर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उन्हें मिल रहे लाभों की जानकारी ली। पीएम ने यहां महिलाओं से बातचीत की और कई सवाल-जवाब हुए। इस दौरान पीएम ने चंदा देवी नाम की महिला से पूछा, इतना अच्छा भाषण देती हो कहीं से चुनाव लड़ी हो? तो महिला ने कहा कि नहीं। फिर पीएम ने पूछा- तो चुनाव लड़ोगी? तो महिला ने कहा कि नहीं, हम आज आपके सामने बोल पा रहे हैं ये हमारा सौभाग्य है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


संवाद को आगे बढ़ाते हुए पीएम ने पूछा कि बच्चे किस क्लास में पढ़ते हैं। अच्छे से पढ़ते हैं या नहीं। पीएम ने पूछा आप लखपति दीदी बन गईं, मेरा संकल्प है कि मुझे देश में दो करोड़ माताओं को लखपति बनाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बरकी में "विकसित भारत संकल्प यात्रा" में कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित जनसभा में हमेशा की तरह लोगों को 19154.52 करोड़ की 37 विकास एवं निर्माण परियोजनाओ का भारी सौगात दी। उन्होनें 12578.91 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 6575.61 करोड़ लागत की 14 परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
इस दौरान उन्होंने "काशी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023" के प्रतिभागियों के कुछ लाइव खेल कार्यक्रमों को भी देखा तथा कार्यक्रम के विजेताओं के साथ वार्तालाप करते हुए उन्हें शाबाशी दिया। कार्यक्रम के दौरान वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी वार्ता कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने आगामी "काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता" के क्यू आर कोड का भी लोकार्पण किया। मुझे भी मिला लाभ : मोदी 

उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने से उन्हें बहुत लाभ मिला है। आत्मविश्वास से भरे बच्चों और महिलाओं से मिलकर ये पता चलता है कि समाज के भीतर कैसी शक्ति छिपी पड़ी है। एक से बढ़कर एक सामर्थ्यवान माताओं, बच्चों, युवाओं को देखने, समझने जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि दो दिन के काशी प्रवास से इतना कुछ सीखने को मिला कि उनका जीवन धन्य हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed