फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Parking and health facilities will be built near four ropeway station in Varanasi

Ropeway Varanasi: शहर के चार रोपवे स्टेशन के पास बनेगी पार्किंग, आपात स्थिति से निपटने के भी रहेंगे इंतजाम

Mon, 10 Nov 2025 11:11 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 10 Nov 2025 11:11 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में बन रहे रोपवे स्टेशनों पर यात्री सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां पार्किंग की सुविधा के साथ ही स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं के लिए सर्कुलर प्लान बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Parking and health facilities will be built near four ropeway station in Varanasi
कैंट स्टेशन के पास रोपवे का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर के चार रोपवे स्टेशन के आसपास पार्किंग की सुविधा होगी। इसका सर्कुलर प्लान बनाया जा रहा है। इसमें यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा है कि यात्री सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना है। इसमें पार्किंग प्रमुख है।

विज्ञापन


वीडीए की देखरेख में कैंट, रथयात्रा, काशी विद्यापीठ और गोदौलिया रोपवे स्टेशन के लिए सर्कुलर प्लान बनाया जा रहा है। इसके तहत सभी स्टेशन पर मेडिकल रूम और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ रहेगा। प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी। एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन


आपात स्थिति से निपटने के इंतजाम भी रहेंगे। काशी विश्व का तीसरा ऐसा शहर बनने जा रहा है जहां अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रोपवे का संचालन होगा। देश का पहला रोपवे होगा। कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्री रोपवे से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट तक आसानी से पहुंच सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: लोड टेस्टिंग के लिए पांच दिन तक बंद रहेगा रिंग रोड फेज-3 का गंगा पुल, एनएचएआई ने जारी किया पत्र    

कैंट से गोदौलिया तक हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल में यात्रियों को गंडोला उपलब्ध रहेगा। रोपवे का संचालन 16 घंटे होगा। कैंट से गोदौलिया तक 3.85 किलोमीटर की दूरी को 16 मिनट में तय की जा सकेगी। एक घंटे में एक तरफ से तीन हजार लोग यात्रा कर सकेंगे। दोनों तरफ से 6 हजार लोग यात्रा कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed