{"_id":"62691d0921b3de04991750f4","slug":"park-will-built-for-raidas-in-varanasi-beauty-of-sant-ravidas-temple-will-full-of-moon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रैदासियों के लिए बनेगा बोटेनिकल पार्क, संत रविदास मंदिर की खूबसूरती को लगेंगे चार चांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रैदासियों के लिए बनेगा बोटेनिकल पार्क, संत रविदास मंदिर की खूबसूरती को लगेंगे चार चांद
Wed, 27 Apr 2022 04:16 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 27 Apr 2022 04:16 PM IST
सार
संत रविदास मंदिर परिसर में बनने वाला बोटेनिकल गार्डन रैदासियों को अलग अहसास कराएगा। लंगर हाल के बगल में 15 हजार वर्गमीटर में बनने वाले पार्क पर खर्च होंगे 4.95 करोड़ रुपये।
विज्ञापन
सीर गोवर्धन में संत रविदास मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में बोटेनिकल गार्डन दुनियाभर से आने वाले रैदासियों को अलग अहसास कराएगा। इस पार्क से मंदिर की खूबसूरती में भी चार चांद लगेगी। लंगर हाल के बगल में प्रस्तावित 15 हजार वर्गमीटर में बनने वाले पार्क पर 4.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विकास प्राधिकरण ने पार्क के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, रविदास मंदिर के पास बने लंगर हाल के बगल स्थित भूखंड को चहारदीवारी के लिए डेढ़ करोड़ रुपये शासन से जारी किया गया था। मगर, मंदिर में आने वाले लाखों भक्तों को प्रकृति के अहसास के लिए सुविकसित पार्क का प्रस्ताव बनाया गया। इसके बाद शासन ने नए सिरे से डीपीआर मांगा है।
विज्ञापन
15 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में जनसुविधाओं को विकसित किया जाएगा
वीडीए की ओर बने डीपीआर में गुलाब, रात रानी, शो फ्लावर, गुलमोहर, चंपा सहित एक दर्जन से ज्यादा पौधों को वहां लगाया जाएगा। करीब 15 हजार वर्गमीटर वाले इस पार्क में 259 वर्गमीटर पर इंटरलॉकिंग टाइल्स और अन्य जनसुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें एक समय में 660 लोग एक साथ बैठ सकेंगे। इस पार्क के बनने के बाद यह पर्यटकों के लिए भी सूकुन की जगह होगी। वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि सीरगोवर्धन पार्क का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। शासन से मंजूरी के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा।