{"_id":"5fa924db8ebc3e9b8a15aeb6","slug":"parasnath-biggest-win-in-malhani-raj-bahadur-won-with-the-least-margin","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मल्हनी में पारसनाथ के नाम सबसे बड़ी जीत, राजबहादुर सबसे कम अंतर से जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्हनी में पारसनाथ के नाम सबसे बड़ी जीत, राजबहादुर सबसे कम अंतर से जीते
Tue, 10 Nov 2020 01:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मलह्नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह से शुरू हो गई है। आज शाम तक परिणाम आ जाएगा कि कौन उम्मीदवार बाजी मारेगा। मल्हनी से 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा के मनोज सिंह, सपा के लकी यादव, बसपा से जयप्रकाश दुबे, कांग्रेस से राकेश मिश्र और निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह प्रमुख पर नजरें बनी हुई हैं।
विज्ञापन
पुराना इतिहास-
नए परिसीमन के बाद वर्ष 2012 से अस्तित्व में आया जौनपुर जिले का मल्हनी विधानसभा क्षेत्र पहले रारी के नाम से जाना जाता था। यहां अब तक हुए चुनावों में सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड सपा के पारसनाथ यादव के नाम पर है। वहीं सबसे कम अंतर से चुनाव जीतने वाले राजबहादुर हैं।
विज्ञापन
सिकरारा, बक्शा और करंजाकला ब्लाक के अधिसंख्य और सिरकोनी ब्लाक के कुछ हिस्सों को मिलाकर मल्हनी (पहले रारी) विधानसभा क्षेत्र का गठन हुआ है। वर्ष 2012 में मल्हनी सीट पर हुए पहले चुनाव में सपा के पारसनाथ यादव ने रिकार्ड 81602 वोट पाकर निर्दल उम्मीदवार डॉ. जागृति सिंह को 31502 वोटों के अंतर से हराया था। डॉ. जागृति को 50100 वोट मिले थे।
विज्ञापन
वहीं, सबसे कम अंतर से जीत वर्ष 1977 में जनता पार्टी के राजबहादुर को हासिल हुई थी। उन्होंने महज 1219 वोटों के अंतर से कांग्रेस के सूर्यनाथ को शिकस्त दी थी। राजबहादुर के 34730 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के सूर्यनाथ उपाध्याय को 33511 वोट प्राप्त हुए।