{"_id":"60c0d357f76dec419c00a7ef","slug":"panjab-national-bank-pnb-manager-shot-dead-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सरेराह हत्या: पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर को गोली मारी, लाखों का कैश लेकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सरेराह हत्या: पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर को गोली मारी, लाखों का कैश लेकर फरार हुए बदमाश
Thu, 10 Jun 2021 12:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:59 AM IST
सार
मैनेजर जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र के कुसियां गांव के रहने वाले थे। वह अपनी स्कॉर्पियो कार से कहीं जा रहे थे, उनके साथ में रुपयों से भरा बैग था। इस दौरान उनके पास दूसरी स्कॉर्पियो आई, जिसमें से दो लोग मैनेजर के इशारे पर उनकी कार में आकर बैठ गए।
विज्ञापन
बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की बुधवार की शाम सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश मैनेजर के पास से लाखों रुपये कैश लूटकर फरार हो गए। मृतक करखियाव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर था। इस घटना से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
बदमाशों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम बाबतपुर एयरपोर्ट के पास पिंडरा बाईपास पर दिया। मैनेजर की पहचान जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र के कुसियां गांव के निवासी पीसी राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पीसी राम बुधवार को रुपयों से भरा बैग लेकर निकले थे। वह किराए की स्कॉर्पियो कार लेकर कहीं जा रहे थे। मैनेजर की हत्या करने वाले उनकी जान-पहचान के ही बताए जा रहे हैं। हमलावर पहले दूसरी स्कॉर्पियो से आए थे। मैनेजर के कहने पर ही उनकी स्कॉर्पियो में बैठ गए। उसके बाद उन्होंने कार में ही गोली मार दी और फिर अपनी स्कॉर्पियो से फरार हो गए।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने बताया कि बैंक मैनेजर ने शाम को करीब पांच बजे उसे गाड़ी लेकर बुलाया था। वह गाड़ी लेकर पहुंचा तो मैनेजर ने बाबतपुर चलने के लिए कहा। रास्ते में कैथोली गांव के पास रुके। यहां एक अन्य स्कार्पियो से कुछ लोग पहुंचे।
मैनेजर के बुलाने पर दूसरी स्कॉर्पियों के सवार दो लोग उनकी कार में आकर बैठ गए। उसके बाद यूटर्न लेकर वापस चलने को कहा। पिंडराई गांव के पास दूसरी स्कॉर्पियो सवारों ने ओवरटेक कर मैनेजर की गाड़ी को रोक लिया। इसी बीच पहले से बैठे लोगों ने मैनेजर को गोली मार दी और उनके पास रखा बैग लूटकर अपनी स्कॉर्पियो से जौनपुर की तरफ फरार हो गए।
मैनेजर के बुलाने पर दूसरी स्कॉर्पियों के सवार दो लोग उनकी कार में आकर बैठ गए। उसके बाद यूटर्न लेकर वापस चलने को कहा। पिंडराई गांव के पास दूसरी स्कॉर्पियो सवारों ने ओवरटेक कर मैनेजर की गाड़ी को रोक लिया। इसी बीच पहले से बैठे लोगों ने मैनेजर को गोली मार दी और उनके पास रखा बैग लूटकर अपनी स्कॉर्पियो से जौनपुर की तरफ फरार हो गए।