{"_id":"6a7d742e0559bda97108154d","slug":"pandit-pradeep-mishra-and-satuwa-baba-with-namami-gange-support-har-ghar-tiranga-campaign-in-varanasi-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: 'हर-हर महादेव' और 'जय हिंद' के नारे से गूंज उठा काशी विश्वनाथ धाम, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: 'हर-हर महादेव' और 'जय हिंद' के नारे से गूंज उठा काशी विश्वनाथ धाम, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश
Thu, 13 Aug 2026 01:12 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:12 PM IST
सार
Varanasi News: कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और जगद्गुरू सतुवा बाबा ने नमामि गंगे के साथ काशी विश्वनाथ धाम में हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से नमामि गंगे ने राष्ट्रभक्ति और स्वच्छता की अलख जगाते हुए गुरुवार को आवाह्न किया कि ‘हर घर तिरंगा सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि जन-जन का संकल्प बने। आयोजन के दौरान विश्वनाथ धाम में आए विश्व विख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और जगद्गुरू सतुवा बाबा ने हाथों में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।
विज्ञापन
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में बुजुर्ग, युवा, बच्चे, माताएं और बहनें, सभी ने एक स्वर में उद्घोष किया 'हर दिल तिरंगा, हर मन तिरंगा, हर सपना तिरंगा, हर मकसद तिरंगा'। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच, उपस्थित लोगों को तिरंगा सम्मान और स्वच्छता संस्कार को जीवन में उतारने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य देशप्रेम, एकता, और स्वच्छता को राष्ट्रीय गौरव से जोड़ना है। राष्ट्रध्वज का सम्मान और स्वच्छता का संस्कार, दोनों ही भारत की असली पहचान हैं।
विज्ञापन
देशप्रेम, एकता और स्वच्छता को राष्ट्रीय गौरव से जोड़ना एक सशक्त जन-आंदोलन है, जो 'हर घर तिरंगा' और 'स्वच्छ भारत अभियान' जैसे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के माध्यम से साकार होता है। यह नागरिकों को अपनी मातृभूमि के प्रति सम्मान, आपसी भाईचारे और पर्यावरण के प्रति कर्तव्य का संदेश देता है।