फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pandit Chhannulal spoke for the first time on property dispute, 'Elder daughter is interfering in personal lif

Varanasi: संपत्ति विवाद पर पहली बार बोले पंडित छन्नूलाल, 'बड़ी बेटी निजी जिंदगी में दे रही दखल, अकेला हो गया'

Wed, 06 Sep 2023 07:30 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 06 Sep 2023 07:30 AM IST
सार

पंडित छन्नूलाल ने मंगलवार को महमूरगंज स्थित होटल में पत्रकारों से बात की और बेटियों के बीच संपत्ति विवाद पर पहली बार अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नम्रता ही परिवार की हर जिम्मेदारी उठाती है। बेटे की तरह सहयोग करती है।

विज्ञापन
Pandit Chhannulal spoke for the first time on property dispute, 'Elder daughter is interfering in personal lif
एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में बोलते पंडित छन्नू लाल मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुछ दिनों पहले ही पांचों संतानों के बीच संपत्ति का बंटवारा कर दिया। इसके बावजूद तीसरी बेटी ममता मिश्रा बार-बार मेरी निजी जिंदगी में दखल दे रही है। छोटी बेटी नम्रता को परेशान कर रही है। पत्नी मनोरमा और बड़ी बेटी संगीता मिश्रा के निधन बाद अकेला हो गया हूं। स्टेज पर प्रस्तुति देने में भी अब असहज महसूस करता हूं। यह कहना है मशहूर उपशास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का।

विज्ञापन

पंडित छन्नूलाल ने मंगलवार को महमूरगंज स्थित होटल में पत्रकारों से बात की और बेटियों के बीच संपत्ति विवाद पर पहली बार अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नम्रता ही परिवार की हर जिम्मेदारी उठाती है। बेटे की तरह सहयोग करती है। आजीवन विवाह न करने का निर्णय भी लिया है। कुछ दिन पहले ममता ने नम्रता पर झूठे आरोप लगाए और दो बार थाने में शिकायत दर्ज कराई। संपत्ति से बेदखल करने की चेतावनी के बाद उसने शिकायत वापस ली। ममता मिश्रा बाजपेयी और उसे भ्रमित करने वाले असामाजिक तत्वों की तरफ से किए जा रहे दुष्प्रचार से आहत हैं। पंडित छन्नूलाल ने मीडिया कर्मियों से अपील की और कहा कि मुझसे संबंधित समाचार प्रकाशित करने से पहले बात की जाए। सही तथ्य ही प्रकाशित किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed