{"_id":"6070b3478ebc3ed3f712aa76","slug":"panchyat-chunav-news-city-news-vns584259026","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्रों की जांच शुरू, आज जारी होगी वैध-अवैध पर्चों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पत्रों की जांच शुरू, आज जारी होगी वैध-अवैध पर्चों की सूची
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हुए 17416 नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है। अब तक 50 प्रतिशत नामांकन पत्रों की जांच हुई है। शनिवार को भी बाकी नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद वैध और अवैध पर्चे की सूची जारी की जाएगी।
आठों ब्लाकों और एलटी कालेज में नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। जांच के दायरे में 40 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 711 नामांकन हैं। इसी प्रकार 694 ग्राम प्रधानों के लिए कुल 5432 नामांकन, 1007 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 4959 नामांकन, 8978 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए कुल 6314 नामांकन है। इन सभी की जांच शुरू की गई है। जांच में आपत्तियों व प्रपत्रों के आधार पर नामांकन निरस्त की जानकारी घोषित किया जाएगा। नामांकन पूर्ण, आधे-अधूरे भरे होने, अपूर्ण नामांकन पत्रों की आपत्तियां, दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को निरस्त किया जाएगा।
कई उम्मीदवारों ने दो-दो, तीन-तीन सेट में नामांकन पत्र भरे हैं। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि 50 प्रतिशत नामांकन पत्रों की जांच हो गई है। बाकी नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को होगी। इसी दिन वैध और अवैध पर्चों की घोषणा की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच में प्रस्तावक, समर्थक के अलावा उम्मीदवार का नाम मतदाता सूची में है या नहीं है। यह देखा जा रहा है। इसके अलावा किसी प्रकार का कोई बकाएदार तो नहीं है। फार्म सही भरा गया है कि नहीं। फार्म में दी गई जानकारी और प्रमाण पत्र सही है या नहीं। इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।