फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   panchkroshi parikrama followup

बैनामे की सूचना पर जागा प्रशासन, आज टीम करेगी जांच

Mon, 12 Oct 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
panchkroshi parikrama followup
पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग की प्राचीन धर्मशाला के बैेनामा कराने की जानकारी पर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। तहसील प्रशासन की निगरानी में होने के बाद भी बैनामा हो जाना बड़ी प्रशासनिक चूक है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए है। तहसील की टीम इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन

काशी की महत्वपूर्ण यात्रा पंचक्त्रसेशी परिक्त्रस्मा मार्ग पर सीएम ने 2018 में यात्रा के दौरान अवैध कब्जों को हटाने का निर्देश दिया था। शहर और ग्रामीण इलाकों में पड़ऩे वाली धर्मशालाओं की हालत पंचक्त्रसेशी परिक्त्रस्मा के बाद बद से बदतर हो जाती है। वर्तमान अधिमास की यात्रा के दौरान तो तीर्थयात्री अव्यवस्थाओं के बीच ही अपनी तीर्थयात्रा पूरी कर रहे हैं। प्रशासन ने इस बार पांचों पड़ाव पर कोई खास इंतजाम नहीं किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को रामेश्वर की एक धर्मशाला के बैनामा कराने का मामला प्रकाश में आया था। बैनामे की खबर मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में अफरातफरी है और तहसील से पुराने दस्तावेज व कागजात खंगाले जा रहे हैं। रजिस्ट्री के बाद धर्मशाला को तोडऩे का काम भी शुरू हो गया था। हालांकि प्रशासन ने इसे रुकवा दिया है। प्रशासन बैनामा करने और करवाने वालों की खोजबीन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed