फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panchayat elections: 60.90 in Mirzapur amidst sporadic violence, Ballia 54.75 per cent in voting, and 59.06 per cent voting in Chandauli. 

पंचायत चुनाव : छिटपुट हिंसा के बीच मिर्जापुर में 68.83, बलिया में 59.25, और चंदौली में 68.75 फीसद मतदान

Mon, 26 Apr 2021 08:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Apr 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 60.90 in Mirzapur amidst sporadic violence, Ballia 54.75 per cent in voting, and 59.06 per cent voting in Chandauli. 
मिर्जापुर में वोट डालने के लिए पहचान पत्र दिखाते मतदाता। - फोटो : अमर उजाला

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सोमवार को छिटपुट हिंसा के बीच बलिया में लगभग 59.25, मिर्जापुर में 68.85 और चंदौली में  68.75 फीसद वोट डाले गए। वहीं मतदाता सूची में गड़बड़ी, फर्जी मतदान और मतदाताओं को लुभाने को लेकर चंदौली, मिर्जापुर और बलिया में प्रत्याशियों के समर्थक कई स्थानों आमने-सामने हो गए।

विज्ञापन


मारपीट केसाथ पथराव की घटनाएं भी हुईं। चंदौली के आलमपुर मतदान केंद्र में मतपेटी में स्याही डालने की वजह से एक बूथ का मतदान निरस्त कर दिया गया। बलिया के बिल्थरारोड में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें चार महिलाएं हैं।  मिर्जापुर के घमहापुर में फर्जी वोटिंग को लेकर एसडीएम और सीओ के वाहन पर पथराव किया गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

 

Panchayat elections: 60.90 in Mirzapur amidst sporadic violence, Ballia 54.75 per cent in voting, and 59.06 per cent voting in Chandauli. 
बलिया में सोहॉव के नरहीं प्राथमिक विद्यालय नरहीं नंबर एक पर मतदान के लिए इंतजार करते मतदाता। - फोटो : अमर उजाला

वहीं कोन ब्लाक के देव परवा गांव के मतदाताओं ने मतदान स्थल दूर बनाने के विरोध में हंगामा किया। उधर, चंदौली में कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव में रविवार देर रात प्रधान पद के एक प्रत्याशी की ओर से राजभर बस्ती में साड़ी व रुपये बांटने पर हंगामा हो गया। पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग हुई और असलहे भी लहराए। इस मामले में सोमवार सुबह नौ नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

बलिया में रामपुर असली बूथ पर मतदान के दिन वोट मांगने पर दो पक्ष भिड़ गए। लाठियां और पत्थर चलने लगे। इसमें तीन लोग घायल हो गए। वहीं कर्ण छपरा गांव में फर्जी मतदान को लेकर हुए विवाद में पथराव से करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। 

प्रत्याशी को हिरासत में लेने पर विधायक थाने पहुंचे
बलिया के बैरिया में मुरलीछपरा विकासखंड में मतदान कर्मी द्वारा बैलेट पेपर पर मोहर लगाकर बॉक्स में डालने के खिलाफ धरने पर बैठे भोजापुर के पूर्व प्रधान व जिला पंचायत प्रत्याशी विनायक मौर्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह भी दोकटी थाने पहुंच  गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed