फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pakistani spy arrested in varanasi ATS took action youth was associated with an anti-national organization

UP: भारत की सूचनाएं पाकिस्तान भेजने वाला अरेस्ट, ATS ने काशी से तुफैल को पकड़ा; चला रहा था गजवा-ए-हिंद अभियान

Thu, 22 May 2025 05:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 22 May 2025 05:48 PM IST
सार

UP ATS News: जैतपुरा निवासी युवक के खिलाफ यूपीएटीएस ने कार्रवाई की है। आरोप है कि वह पाकिस्तान के व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़कर भारत की जानकारियां साझा कर रहा था।

विज्ञापन
Pakistani spy arrested in varanasi ATS took action youth was associated with an anti-national organization
एटीएस ने मोहम्मद तुफैल को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र में यूपीएटीएस ने छापेमारी कर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह दोषीपुरा का रहने वाला है। आरोप है कि वह राष्ट्रविरोधी संगठन से जुड़कर भारत के खिलाफ काम कर रहा था।

विज्ञापन




उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने जैतपुरा थाना क्षेत्र के दोषीपुरा निवासी मोहम्मद तुफैल को गुरुवार को आदमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से उसका मोबाइल फोन और सिम बरामद किया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि तुफैल व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़कर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित राष्ट्र विरोधी संगठन बनाकर भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को क्षति पहुंचाने की नीयत से काम कर रहा था। यह भी सूचना मिली थी कि तुफैल भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान के नंबरों पर साझा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई से हड़कंप

तुफैल के संबंध में मिली सूचना के आधार पर यूपी एटीएस की वाराणसी यूनिट सर्विलांस की मदद से उसके पीछे लगी। पड़ताल में सामने आया कि तुफैल पाकिस्तान के कई लोगों के संपर्क में है। तुफैल पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो व्हाट्स एप ग्रुप में शेयर करने के साथ गजवा-ए-हिंद अभियान, बाबरी मस्जिद का बदला लेने और भारत में शरीयत लागू करने संबंधी संदेश साझा करता था।

तुफैल ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों जैसे राजघाट, नमोघाट, ज्ञानवापी, काशी व अन्य जगह के रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद, लाल किला, निजामुद्दीन औलिया इत्यादि की फोटो और उनसे जुड़ी जानकारी पाकिस्तानी नंबरों पर शेयर की थी। तुफैल ने पाकिस्तान द्वारा संचालित इन ग्रुप का लिंक वाराणसी के अन्य कई लोगों को भी भेजा था। तुफैल के खिलाफ लखनऊ स्थित एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed