फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   overspeed pickup trampled up police constable in varanasi who engaged in clearing jam on mirzamurad over bridge two policemen narrowly escaped

वाराणसीः ओवर ब्रिज पर लगे जाम को हटाने में जुटे सिपाही को पिकअप ने रौंदा, दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे

Fri, 25 Jun 2021 12:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Jun 2021 12:27 AM IST
सार

कछवां से वाराणसी की ओर आ रही पिकअप पुलिस को देखते ही दूसरी लेन में घुस गई और इस दौरान ओवर ब्रिज पर ड्यूटी कर रहे सिपाही राधेश्याम को रौंदते हुए भाग निकली। वहीं गाड़ी को रोकने के दौरान दो अन्य सिपाही भी चपेट में आकर घायल हो गए।

विज्ञापन
overspeed pickup trampled up police constable in varanasi who engaged in clearing jam on mirzamurad over bridge  two policemen narrowly escaped
सिपाही राधेश्याम की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के मिर्जामुराद बाजार स्थित ओवर ब्रिज पर बृहस्पतिवार तड़के लगे जाम को हटाने में जुटे सिपाही सिपाही को बेकाबू पिकअप ने रौंद डाला। अस्पताल जाने के क्रम में सिपाही की मौत हो गई। बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे जाम की सूचना पर मिर्जामुराद थाने के उपनिरीक्षक रामप्रवेश गौतम के साथ सिपाही राधेश्याम यादव, सूरज, विकास व अभिषेक ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंचे और जाम खुलवाने में जुट गए।

विज्ञापन


इस दौरान दौरान कछवां से वाराणसी की ओर आ रही पिकअप पुलिस को देखते ही दूसरी लेन में घुस गई और इस दौरान ओवर ब्रिज पर ड्यूटी कर रहे सिपाही राधेश्याम को रौंदते हुए भाग निकली। वहीं गाड़ी को रोकने के दौरान दो अन्य सिपाही भी चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


आनन-फानन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल सिपाही को मिर्जामुराद स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। सिपाही की  हालत गंभीर होने पर वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया।  जहां इलाज के दौरान राधेश्याम यादव (44) नामक सिपाही की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ने के साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया। आजमगढ़ जिले के महराजगंज मोतीपुर गांव निवासी राधेश्याम यादव जो 2016 बैच के सिपाही हैं। मृतक की पत्नी सुमन यादव का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक राधेश्याम यादव को एक पुत्र व एक पुत्री है।

राजकीय सम्मान के साथ हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार



पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और देर शाम सिपाही राधेश्याम का राजकीय सम्मान के साथ हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित कुमार वर्मा ने बताया कि राजकीय सम्मान के साथ सिपाही की अंत्येष्टि हरिश्चंद घाट पर की गई। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed