फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Outsider youths beat up in Central Library of BHU entire incident recorded in CC camera

बीएचयू : केंद्रीय पुस्तकालय में बाहरी युवकों ने की मारपीट, सीसी कैमरे में दर्ज हुई पूरी घटना 

Fri, 17 Sep 2021 10:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Sep 2021 10:10 PM IST
सार

घटना की सूचना पर जब तक प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंचे तब तक मारपीट करने वाले फरार हो गए। पिटने वाले युवक को मौके से पकड़ा गया। अधिकारियों ने जब उससे परिचय पत्र मांगा तो उसने बताया कि वह विश्वविद्यालय का छात्र नहीं है।

विज्ञापन
Outsider youths beat up in Central Library of BHU entire incident recorded in CC camera
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय।

विस्तार

बीएचयू के केंद्रीय पुस्तकालय में शुक्रवार को बाहरी युवकों ने एक छात्र की जमकर पिटाई कर दी। अचानक हुई मारपीट की घटना से पुस्तकालय में हड़कंप मच गया। पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मची रही। छात्र-छात्राएं अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना पर प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची तो मारपीट करने वाले फरार हो गए। अभी तक किसी भी पक्ष ने अपनी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को साढ़े तीन बजे पांच युवक बाइक से पुस्तकालय परिसर में घुसे। भवन के पास लगी बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए पोर्टिको तक बाइक लेकर पहुंच गए। प्रवेश द्वार पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी को धक्का देते हुए पांचों युवक पुस्तकालय भवन में प्रवेश कर गए। अंदर एक बाहरी छात्र पहले से ही मौजूद था। पांचों युवकों ने उसको पकड़कर लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। मारपीट देखकर पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं इधर-उधर भागने लगे। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर जब तक प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंचे तब तक मारपीट करने वाले फरार हो गए। पिटने वाले युवक को मौके से पकड़ा गया। अधिकारियों ने जब उससे परिचय पत्र मांगा तो उसने बताया कि वह विश्वविद्यालय का छात्र नहीं है। वह किसी से मिलने के लिए वहां आया था। उसको पीटने वाले बाहरी थे। मारपीट की घटना की लाइब्रेरियन ने लिखित शिकायत प्राक्टोरियल बोर्ड से की है। 

छात्रों का कहना है कि जब विश्वविद्यालय सिर्फ अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए खुला है तो बाहरी लोगों को सेंट्रल लाइब्रेरी में प्रवेश की छूट किस आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी है। वहीं चीफ प्रॉक्टर बीसी कापरी ने बताया कि पुस्तकालय में हुई घटना की जानकारी है। किसी भी पक्ष ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed