फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Outline of security arrangements for PM's 5-hour visit drawn

Varanasi News: पीएम के 5 घंटे के दौरे की सुरक्षा-व्यवस्था का खाका खींचा

Fri, 18 Oct 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Outline of security arrangements for PM's 5-hour visit drawn
एसपीजी की टीम ने पुलिस-प्रशासन और अन्य विभागों के साथ की एएसएल बैठक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को लगभग पांच घंटे के दौरे पर काशी आएंगे। उनके आगमन के मद्देनजर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों की एक टीम ने शहर में डेरा डाल दिया है। बृहस्पतिवार को एसपीजी की टीम ने बाबतपुर एयरपोर्ट, शंकरा आई हॉस्पिटल और सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस-प्रशासन के साथ ही बिजली, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एडवांस सिक्योरिटी लॉयजन (एएसएल) बैठक की।

इसके साथ ही बाबतपुर एयरपोर्ट से तुलसीपट्टी होते हुए सिगरा स्टेडियम तक सड़क मार्ग से निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबतपुर इंटरनेशल एयरपोर्ट से शंकरा आई हॉस्पिटल और फिर सिगरा स्टेडियम तक सड़क मार्ग से जाएंगे। इसके मद्देनजर सड़क के दोनों तरफ एसपीजी ने अच्छी तरह से बैरिकेडिंग कराने को कहा है। एसपीजी ने कहा कि यातायात व्यवस्था का प्लान ऐसा बनाया जाए कि एयरपोर्ट जाने, बाहर निकलने वालों और शहर में आमजन को दिक्कत न हो। स्थानीय पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट अतिरिक्त सतर्कता बरते। दोनों ही कार्यक्रम स्थल के आसपास के दायरे में रहने वालों का सत्यापन शुक्रवार तक करा लिया जाए। प्रधानमंत्री जिस मार्ग से गुजरेंगे, उसके दोनों तरफ की इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहे। एसपीजी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे और उनकी नजर आमजन की गतिविधि पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed