फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Organising a Police filed a case programme without police permission proved costly now police will take action

Varanasi : रेलवे कर्मचारियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, बिना अनुमति के सड़क जाम कर कार्यक्रम करना पड़ा भारी

Fri, 22 Nov 2024 07:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 22 Nov 2024 07:46 PM IST
सार

डीआरएम कार्यालय के सामने रेलवे कर्मचारियों के कार्यक्रम से यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से कार्यक्रम का टेंट और कुर्सी हटवाई। मामले में पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए आठ रेल कर्मचारियों और एक टेंट व्यावसाई सहित कुल नौ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Organising a Police filed a case programme without police permission proved costly now police will take action
सड़क खाली कराती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कैंट से लहरतारा मंडुआडीह मार्ग पर अचानक जाम की स्थित पैदा हो गई। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या चल रहा है। कोई अपनी गाड़ी वापस लेता हुआ दिखाई दिया तो कोई आक्रोश प्रकट करता लेकिन सवाल ये था कि आखिर जाम लगा कैसे और यातायात पुलिस क्या कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी गई तो जानकारी मिली कि रेलवे कर्मचारियों का कार्यक्रम चल रहा है जिन्होंने एक ओर की रोड को पूरी तरह से ब्लॉक कर रखा है। सूचना के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम की परमिशन का लेटर मांगा तो नहीं मिला लिहाजा पुलिस ने टेंट और कुर्सी तत्काल प्रभाव से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।
विज्ञापन






पुलिसिया सूत्रों की माने तो इस पूरे कार्यक्रम की आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी और मंच बनाकर टेंट सजाकर कार्यक्रम किया जा रहा था। पुलिस ने जब अनुमति पत्र मांगा तो कार्यक्रम में मौजूद लोग नहीं दिखा पाए जिसके बाद अब इस पूरे मामले  में पुलिस ने एक्शन लेते हुए नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है जिसमें आठ रेल कर्मचारी और एक टेंट व्यावसाई शामिल है। मुकदमा दर्ज हो चुका है और अब अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed