फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Orange Alert for Heatwave in Varanasi from May 19 to 21 Monsoon Expected to Arrive in About 40 Days

Varanasi Weather: 19 से 21 मई के बीच लू का ऑरेंज अलर्ट, मानसून भी करीब 40 दिनों बाद देगा दस्तक

Mon, 18 May 2026 02:08 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 18 May 2026 02:08 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में भीषण गर्मी पड़ रही है। उधर, मौसम विज्ञान विभाग ने 19 से 21 मई के बीच लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। फिलहाल मानसून भारत के अंडमान द्वीप के पास समय से पहुंच चुका है। 

विज्ञापन
Orange Alert for Heatwave in Varanasi from May 19 to 21 Monsoon Expected to Arrive in About 40 Days
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लू और चिलचिलाती धूप ने मिलकर काशीवासियों को हलकान कर दिया। 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म पछुआ हवा में नमी मात्र 20 फीसदी रही। इसके चलते रविवार को मई महीने की अब तक की सबसे ज्यादा तपिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री ऊपर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग ने 19 से 21 मई के बीच लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर, मानसून भी करीब 40 दिनों बाद काशी में दस्तक दे सकता है। फिलहाल मानसून भारत के अंडमान द्वीप के पास समय से पहुंच चुका है। इसके 26 मई तक केरल के पश्चिमी तटों तक पहुंचने का अनुमान है। 
विज्ञापन


यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों के दौरान तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। काशी में अगले दो दिनों में पारा 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाई प्रोटीन और बासी भोजन से बचें
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 से 23 मई तक रात का पारा 29 डिग्री और दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान तेज लू चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने आम लोगों को चेताया है कि दिन में 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक गर्मी के कारण चक्कर आना, सिर दर्द, मितली, हीट स्ट्रोक और ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक धूप में निकलने से बचें और खुद को हाइड्रेट रखें। हाई प्रोटीन और बासी भोजन खाने से परहेज करें। किसानों को सलाह दी गई है कि वे गन्ना, दलहन, मक्का और सब्जियों की सिंचाई जारी रखें। दोपहर के समय जानवरों को चराने से बचें, क्योंकि अत्यधिक गर्मी का असर बागवानी फसलों पर भी पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed