फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Opposition leader reached the college of the slain principal

Varanasi News: मारे गए प्रधानाचार्य के काॅलेज पहुंचे विप के नेता प्रतिपक्ष

Sat, 26 Oct 2024 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Opposition leader reached the college of the slain principal
ज्ञानपुर। इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर की हत्या के बाद शुक्रवार को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लालबहादुर यादव और एमएलसी आशुतोष सिन्हा काॅलेज पहुंचे और प्रधानाचार्य को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लाल बहादुर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बदलहाल है। कहा जब शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या कर दी जा रही है तो फिर कानून व्यवस्था का क्या हाल है। कहा कि मुख्यमंत्री और पूरी भाजपा कह रही है कि भाजपा सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। जब अपराधी भाग गए तो फिर प्रदेश में कैसे अपराध हो रहा है और लोगों की हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने हत्या का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

हत्या को लेकर शिक्षक संगठनों के साथ-साथ सामाजिक संगठन मुखर होने लगे हैं। शुक्रवार को विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। मांग की कि हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। विधान परिषद में नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव के साथ एमएलसी आशुतोष सिन्हा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो.हसनैन अंसारी भी इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज में पहुंचे। कॉलेज में शोक सभा कर प्रधानाचार्य को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश उपाध्याय, देवव्रत दुबे, कमलेश कुमार दुबे, छेदीलाल यादव, विधान चंद्र यादव, बसंत लाल यादव, मोहनलाल प्रजापति, अशोक कुमार बिंद आदि रहे।
विज्ञापन


इनसेट

डीएम और एसपी से मिले पूर्व एमएलसी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में शिक्षक जिलाधिकारी विशाल सिंह और एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने मिले। हत्या को लेकर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि 72 घंटे से अधिक समय होने के बाद भी अब तक हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर है। यह पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। चेताया कि अगर जल्द खुलासा नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। इसके बाद वे शिक्षकों के साथ कॉलेज और प्रधानाचार्य के अमिलौरी स्थित आवास पर पहुंचे। जहां परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। न्याय की लड़ाई लड़ने की बात कही। मौके पर नरसिंह बहादुर सिंह, अजय प्रकाश सिंह, संजय यादव, शारदा प्रसाद सिंह, हरिमोहन यादव शास्त्री, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, गोस्वामी विवेकानंद, मनोज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------

इनसेट

क्षत्रिय महासभा ने पांच करोड़ मुआवजा देने की उठायी मांग

अखिल क्षत्रिय महासभा का प्रतिनिधिमंडल डीएम व एसपी से मिलकर प्रधानाचार्य की हत्या का पर्दाफाश करने व उनके परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने के साथ परिवार को पांच करोड़ की आर्थिक सहायता दिए जाने का पत्रक सौंपा। इस दौरान उपेंद्र सिंह, शिवशंकर सिंह, बृजेश सिंह, जय कुमार सिंह, अवध नारायण सिंह, पिंकू सिंह, पंडित सिंह आदि रहे। वहीं पूर्व राज्यमंत्री व निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र मदनलाल बिंद पूर्व भी प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धाजंलि देते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed