फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Operation of trains affected on Varanasi-Ballia railway line

वाराणसी-बलिया रेलखंड पर प्रभावित हुआ ट्रेनों का संचालन, दो जोड़ी ट्रेनें निरस्त, कुछ के मार्ग बदले

Thu, 14 Jan 2021 08:01 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 14 Jan 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Operation of trains affected on Varanasi-Ballia railway line
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के बलिया-फेफना स्टेशन के बीच दोहरीकरण पैच कार्य के चलते 17 जनवरी से 30 जनवरी तक दो जोड़ी ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है तो वहीं दर्जन भर टे्रनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन


मंडल के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार 03121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी स्पेशल टे्रन 17 व 24 जनवरी को निरस्त रहेगी। 03122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता स्पेशल टे्रन 18 व 25 जनवरी को निरस्त रहेगी। 05111 छपरा-वाराणसी सिटी स्पेशल ट्रेन 25 से 30 जनवरी तक निरस्त और 05112 वाराणसी सिटी-छपरा स्पेशल ट्रेन 25 से 30 जनवरी तक निरस्त है।

विज्ञापन

इन ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन व शार्ट ओरिजिनेशन

 

  • सियालदह से 16 से 29 जनवरी तक चलने वाली 03105 सियालदह-बलिया स्पेशल ट्रेन छपरा स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।
  • बलिया से 17 से 30 जनवरी तक चलने वाली 03106 बलिया-सियालदह स्पेशल ट्रेन छपरा से चलाई जाएंगी।
  • आनंद विहार टर्मिनस से 18, 20, 22, 25, 27 व 29 जनवरी को चलने वाली 04056 आनंद विहार टर्मिनस-बलिया स्पेशल ट्रेन औडि़हार स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वहीं बलिया से 19, 21, 23, 26, 28 व 30 जनवरी को चलने वाली 04055 बलिया-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन औडि़हार स्टेशन से चलाई जाएगी।


इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन

  • जयनगर से 17, 19, 22, 24, 26 व 29 जनवरी को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर हमसफर स्पेशल टे्रन परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलाई जाएंगी। 
  • अमृतसर से 22 व 24 जनवरी को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर हमसफर स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलेगी।अहमदाबाद से 15, 17, 20, 22 व 24 जनवरी को चलने वाली 09165 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलेगी।
  • दरभंगा से 20, 23, 25, 27 व 30 जनवरी को चलने वाली 09166 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलेगी।
  • अमृतसर से 16, 18, 20, 23 व 25 जनवरी को चलने वाली 04650 अमृतसर-जयनगर स्पेशल टे्रन परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलेगी।
  • सूरत से 18 व 23 जनवरी को चलने वाली 09065 सूरत-छपरा स्पेशल ट्रेन 
  • परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलेगी।
  • गोरखपुर से 20, 23 व 27 जनवरी को चलने वाली 05050 गोरखपुर-कोलकाता स्पेशल टे्रन परिवर्तित मार्ग भटनी-सीवान-छपरा के रास्ते चलेगी।
  • आनंद विहार टर्मिनल से 19, 21, 26 एवं 28 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलेगी।

  • आनंद विहार टर्मिनस से 20, 27 व 29 जनवरी को चलने वाली 04018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलेगी।
  • आनंद विहार टर्मिनस से 22 व 24 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04016 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलेगी।
  • छपरा से 23 जनवरी को चलने वाली 05115 छपरा-दिल्ली स्पेशल टे्रन परिवर्तित मार्ग भटनी-मऊ-औड़िहार के रास्ते, वलसाड से 23 जनवरी को चलने वाली 09051 वलसाड-मुजफ्फरपुर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते, दिल्ली से 24 जनवरी को चलने वाली 05116 दिल्ली-छपरा स्पेशल टे्रन परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते, कोलकाता से 27 जनवरी को चलने वाली 05049 कोलकाता-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी के रास्ते, दुर्ग से 28 जनवरी को चलने वाली 05160 दुर्ग-छपरा स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते, डॉ. अंबेडकर नगर से 28 जनवरी को चलने वाली 09305 डॉ. आंबेडकर नगर-कामाख्या स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलेगी।


इन ट्रेनों का नियंत्रण
01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर स्पेशल ट्रेन 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 व 26 जनवरी को 50 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इसी तरह 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर स्पेशल ट्रेन 18 जनवरी को, 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर स्पेशल ट्रेन 27 जनवरी को 90 मिनट, 01062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 29 जनवरी को 40 मिनट नियंत्रित, 09045 सूरत-छपरा स्पेशल ट्रेन 18 व 25 जनवरी को 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 09045 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी 27 जनवरी को 65 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed