{"_id":"607b2bc72655ce3fce2f62fd","slug":"opd-closed-in-hospitals-as-infection-increases-invaranasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः मरीजों की मुसीबत, संक्रमण बढ़ता देख अस्पतालों में सामान्य ओपीडी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः मरीजों की मुसीबत, संक्रमण बढ़ता देख अस्पतालों में सामान्य ओपीडी बंद
Sun, 18 Apr 2021 12:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:11 AM IST
सार
मंडलीय अस्पताल, रामनगर समेत अन्य जगहों पर इमरजेंसी में देखे जाएंगे मरीज
जिलाधिकारी ने बताया मरीज ले सकते हैं टेलीमेडिसिन की सुविधा, 24 घंटे देंगे सेवा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी। बढ़ते संक्रमण को देख अब जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सामान्य ओपीडी सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। यहां केवल इमरजेंसी में ही मरीजों को देखा जाएगा। कोरोना काल में इस फैसले से सामान्य बीमारियों के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वह घर बैठे भी ऑनलाइन परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन
इस समय मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर के साथ ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी सेवाएं चल रही हैं। जहां सामान्य बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं। मंडलीय अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े कई चिकित्सक संक्रमित हैं। कुछ का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
अब अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सभी जिलों के सीएमओ को आदेश जारी कर कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि और भीड़ पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक और आकस्मिक सेवाओं के अतिरिक्त अन्य सेवाओं को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया है। बताया कि इसमें गर्भवती और बच्चों का इलाज भी शामिल रहेगा। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉक्टर प्रसन्न कुमार ने बताया कि सामान्य ओपीडी को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है अब केवल इमरजेंसी में ही सेवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
टेलीमेडिसिन की भी सुविधा
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के किसी भी व्यक्ति को बीमारियों के इलाज के बारे में जानकारी चाहिए तो विशेषज्ञ डॉक्टर से 1077 और 0542-2720005 पर ऑनलाइन परामर्श ले सकते हैं । टेली मेडिसिन सुविधा के लिए कोविड कमांड सेंटर में डॉ. निशांत चौधरी, डॉ. विकास, डॉ. मणिकांत तिवारी, डॉ. सरीश कुमार तैनात किए गए हैं। जो अलग-अलग पालियों में 24 घंटे सेवाएं प्रदान करेंगे ।