फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   op rajbhar

वाराणसी: सुभासपा की खबर

Mon, 13 Feb 2023 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
op rajbhar
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा और 300 यूनिट बिजली निशुल्क होनी चाहिए। समाज में शांति व समानता की सबसे ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन

वह सोमवार को महाराजा सुहेलदेव की 1014वीं जयंती पर सारनाथ स्थित महाराज सुहेलदेव पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज संगठित है। इस कारण केंद्र सरकार को महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी करना पड़ा। सुपरफास्ट ट्रेन भी चलानी पड़ी है। पार्टी प्रमुख ने शराब पर प्रतिबंधित लगाने की मांग रखी और कहा कि रोजगार परक शिक्षा के तहत प्राइमरी स्तर से ही 100 विषयों के साथ तकनीकी शिक्षा अनिवार्य की जानी जानी चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के इतिहास पर और अधिक शोध की जरूरत है। इस दौरान रमेश राजभर, विधायक बेदीराम, नित्यानंद पांडेय, सिद्धार्थ राजभर, डॉ. सुनील मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा पर नरम दिखे ओपी राजभर
काशी दौरे पर आए सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर भाजपा पर हमलावर नहीं दिखे। उन्होंने पत्रकारों से बात की और कहा कि उद्योगपति आएं। निवेश करके युवाओं को रोजगार दें, इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस सिलसिले में विपक्ष गलत बयानी कर रहा है। झूठे आरोप भी लगा रहा है। अगर सपा सरकार ने आगरा एक्सप्रेस बनवाया तो भाजपा सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनवाया है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने कुरीतियां समाप्त कर संविधान में सभी धर्मों को समान अधिकार दिया है। उन्होंने मदनी के बयान पर कहा कि इस्लाम में कोई जाति नहीं है। इस्लाम पहले से था तो जाति कैसे बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed