फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Only four out 36 doctors joined after four months in government hospitals Varanasi

Varanasi News: 36 में से सिर्फ चार डॉक्टरों ने चार महीने बाद किया ज्वाइन, वाराणसी के सरकारी अस्पतालों का हाल

Fri, 01 Mar 2024 06:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 06:44 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि जिला अस्पताल में दो डॉक्टर आए जरूर लेकिन वह भी लंबे समय से छुट्टी पर हैं। बस महिला अस्पताल में दो डॉक्टर आए हैं, जो सेवा दे रहे हैं।

विज्ञापन
Only four out 36 doctors joined after four months in government hospitals Varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सरकारी अस्पतालों के लिए जिन 36 चिकित्सकों का ट्रांसफर नवंबर 2023 में हुआ था, उनमें से 30 ने अब तक अस्पताल में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। चार माह का समय बीतने के बाद भी ये डॉक्टर कब तक आएंगे, इसकी कोई सूचना नहीं है। लिहाजा डॉक्टरों की कमी की वजह से मरीजों की समस्या जस की तस बनी हुई है। यहीं नहीं इनके बारे में अस्पतालों के एसआईसी और सीएमएस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


वाराणसी में मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल रामनगर, जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा और दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल को 24 नवंबर 2023 को 36 डॉक्टर मिले थे। तब ऐसा लगा था कि डॉक्टरों की कमी की समस्या दूर होगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। लेकिन चार माह का समय बीतने के बाद भी सिर्फ चार डॉक्टर ही ज्वाइन करने पहुंचे। 32 डॉक्टर आए ही नहीं।
विज्ञापन


लिहाजा ओपीडी में जाने वाले मरीजों को डॉक्टरों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि जिला अस्पताल में दो डॉक्टर आए जरूर लेकिन वह भी लंबे समय से छुट्टी पर हैं। बस महिला अस्पताल में दो डॉक्टर आए हैं, जो सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर में किस अस्पताल को कितने मिले थे चिकित्सक
अस्पताल डॉक्टर डॉक्टर कार्यभार संभाला
मंडलीय अस्पताल 9 कोई नहीं
जिला महिला अस्पताल 9 दो चिकित्सक
जिला अस्पताल 8 दो चिकित्सक लेकिन छुट्टी पर हैं
शास्त्री अस्पताल 6 कोई नहीं
सीएमओ के अधीन 4 कोई नहीं

इस बाबत सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि शासन ने जिन चिकित्सकों का स्थानांतरण किया था, उनमें से अब तक कार्यभार न ग्रहण करने वालों की सूची नए सिरे से तैयार कर करवाई जा रही है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed