{"_id":"61eafaff0354c73d7052c2ea","slug":"online-classes-got-cold-attendance-decreased-varanasi-news-vns6348192140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कक्षाओं को लगी सर्दी, घटी उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन कक्षाओं को लगी सर्दी, घटी उपस्थिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मौसम की मार व कड़के की ठंड का असर सिर्फ आम जन जीवन पर ही नहीं बल्कि परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में चलने वाली ऑनलाइन कक्षाओं पर भी पड़ रहा है। स्कूलों की ऑनलाइन कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति तो घटी ही है। खराब मौसम से इंटरनेट भी लड़खड़ाया हुआ है। इसके कारण सरकारी स्कूलों में सप्ताह भर होने पर भी ऑनलाइन क्लास भी रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। बेसिक शिक्षा विभाग के सरकारी विद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 70 फीसदी से ज्यादा छात्र ऑनलाइन कक्षाओं में अनुपस्थित मिल रहे हैं। इन कक्षाओं में कुछ छात्र तो ऐसे हैं जो ऑनलाइन कक्षा शुरू होने के काफी देर बाद जुड़ते हैं।
शिक्षकों के मुताबिक, सर्दी में नेटवर्क भी काफी गड़बड़ होने लगा है। ऑनलाइन कक्षाओं में बच्चों के न जुड़ने पर जब उनसे फोन कर अनुपस्थिति का कारण पूछा जाता है तो वो नेटवर्क की समस्या बताते हैं। वहीं कई बच्चे सर्दी-जुकाम से भी पीड़ित हो रहे हैं, इससे भी वे अनुपस्थित रहने लगे हैं।
फिर से शुरू होगी मोहल्ला क्लास
कोविड 19 को देखते हुए राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से मोहल्ला क्लास का संचालन करने का निर्देश जारी हो गया है। मोहल्ला क्लास के लिए प्रधानाध्यापकों को ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों, अभिभावकों के सहयोग से लेकर सार्वजनिक स्थानों, पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय, खेल मैदान में बच्चों को इक्ट्ठा कर पढ़ाई करानी होगी।
विज्ञापन
निदेशालय की ओर से मोहल्ला क्लास को दोबारा चलाने के निर्देश जारी हो गए है। सभी बीईओ को सूचित कर स्कूलों द्वारा इनके लिए प्रबंध करने का आदेश दे दिया गया है।- राकेश सिंह, बीएसए