फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   onion and tomato stall for cheap rate gone failure first day

25 रुपये किलो टमाटर व प्याज बेचना का दावा पहले ही दिन धड़ाम

Tue, 14 Nov 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 14 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
onion and tomato stall for cheap rate gone failure first day
प्याज और टमाटर - फोटो : amar ujala
वाराणसी के पहड़िया मंडी के बाहर स्टाल लगाकर सस्ते दर पर प्याज-टमाटर बेचने की मंडी प्रशासन की पहल आधी-अधूरी तैयारी के चलते मंगलवार को पहले ही दिन औंधे मुंह गिर गई। वाहवाही बटोरने के लिए जल्दबाजी में स्टाल तो लगवा दिए गए लेकिन दोपहर से पहले ही टमाटर खत्म हो गया।
विज्ञापन


प्याज की क्वालिटी इतनी घटिया कि लोगों के लिए उसे खरीदते नहीं बन रहा था। रह-रहकर लोगों की नाराजगी जाहिर हो रही थी और मंडी प्रतिनिधियों की ओर से अपने बचाव में बार-बार यही तर्क पेश किया जा रहा था कि ‘नया प्याज ऐसा ही होता है’। 
विज्ञापन


उपनिदेशक मंडी (प्रशासन) डॉ. हिमांशु शेखर त्रिपाठी ने मंगलवार से पहड़िया मंडी के द्वार पर स्टाल लगाकर 25 रुपये में प्याज और टमाटर आम लोगों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। स्टॉल लगा तो जरूर लेकिन विभागीय अधिकारियों की निगरानी के बावजूद पूरी कवायद महज खानापूर्ति साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर से पहले ही टमाटर खत्म हो गया और जो प्याज उपलब्ध थी, उसकी गुणवत्ता से उपभोक्ता संतुष्ट नहीं थे। उनका कहना था कि एक तो प्याज की साइज काफी छोटी है, दूसरे सड़े प्याज की मात्रा ज्यादा है। कई लोग टमाटर न होने के चलते खाली हाथ लौटे तो कई को प्याज की घटिया क्वालिटी ने मायूस किया।

इन अव्यवस्थाओं पर लोग मंडी परिषद के अधिकारियों को कोसते नजर आए। उधर, उपनिदेशक मंडी का कहना था कि  मंडी बंद होने की वजह से टमाटर की शार्टेज हुई। प्याज की गुणवत्ता ठीक न होने की शिकायत की जांच कराई जाएगी। जब तक प्याज-टमाटर के रेट सामान्य नहीं हो जाते तब तक इस व्यवस्था को चालू रखा जाएगा। 
 

आखिर 25 रुपये में प्याज-टमाटर कैसे

onion and tomato stall for cheap rate gone failure first day
टमाटर का स्टॉल - फोटो : अमर उजाला
मंडी प्रशासन 25 रुपये की देर से आम लोगों को टमाटर, प्याज कैसे उपलब्ध करा रहा है, इसका गणित मंडी के आढ़ती भी नहीं समझ पा रहे हैं। उपनिदेशक मंडी का कहना है कि मंडी में प्याज और टमाटर जिस पर पहुंच रहा है, उसी दर पर उन्हें बेचा जा रहा है।

जबकि नई प्याज नासिक में 30 से 32 रुपये किलो थोक में मिल रही है। नासिक के आढ़ती पारस सेठ ने बताया कि नई प्याज 3000  से 3200 रुपये क्विंटल है। लूज क्वालिटी (कम अच्छी) की प्याज भी 2600 से 2700 रुपये में मिल रहा है।

नासिक के ही विज्जू सेठ ने बताया कि पुराना प्याज ही थोक में 2500 क्विंटल से कम में मिल रहा है। ऐसी स्थिति में  थोक से भी कम रेट में प्याज और टमाटर मंडी प्रशासन आम जनता को कैसे उपलब्ध कराएगा, यह देखना दिलचस्प होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed