{"_id":"623f40975799b736997f8a1b","slug":"one-lakh-quintals-of-wheat-sent-from-varanasi-to-bangladesh-and-gulf-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से निर्यात की तैयारी : एक लाख क्विंटल गेहूं के निर्यात का लक्ष्य, बांग्लादेश और खाड़ी देशों में भेजा जाएगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से निर्यात की तैयारी : एक लाख क्विंटल गेहूं के निर्यात का लक्ष्य, बांग्लादेश और खाड़ी देशों में भेजा जाएगा
Sat, 26 Mar 2022 10:04 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:04 PM IST
सार
कोविड काल के दौरान भी पूर्वांचल से 20,000 टन कृषि उपज का निर्यात किया गया था। अब पहली बार चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर सहित आसपास के जिलों से गेहूं के निर्यात की तैयारी है।
विज्ञापन
गेहूं का निर्यात
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फल, सब्जी और चावल के बाद अब गेहूं के निर्यात की तैयारी है। इस सीजन में वाराणसी सहित आसपास के जिलों से एक लाख क्विंटल गेहूं के निर्यात का लक्ष्य है। बांग्लादेश सहित कई खाड़ी देशों में गेहूं भेजा जाएगा। वर्ष 2019 में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहयोग से बनारस के किसानों ने पहली बार तीन टन सब्जियां लंदन को, तीन टन आम दुबई को, 520 टन चावल कतर को निर्यात किया था।
विज्ञापन
इसके बाद से निर्यात लगातार हो रहा है। कोविड काल के दौरान भी पूर्वांचल से 20,000 टन कृषि उपज का निर्यात किया गया था। अब पहली बार चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर सहित आसपास के जिलों से गेहूं के निर्यात की तैयारी है। एपीडा के महाप्रबंधक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि बीते तीन वर्षों में बनारस निर्यातक हब बन कर उभरा है।
विज्ञापन
अब फल सब्जियों चावल के निर्यात के बाद गेहूं के निर्यात की तैयारी है। एपीडा के महाप्रबंधक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि बांग्लादेश सहित खाड़ी देशों से एक लाख क्विंटल की मांग है। अगले माह से गेहूं की कटाई के बाद निर्यात की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन