फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One died in truck accident in chakia chandauli road

तेज रफ्तार ट्रक चालक ने ट्रैक्टर पास करने में दिखाई लापरवाही, इस तरह से युवक की ले ली जान

Sun, 19 Jan 2020 04:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 19 Jan 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
One died in truck accident in chakia chandauli road
पलटा हुआ ट्रक। - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के चकिया-इलिया मार्ग पर तियरा गांव के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक युवक को कुचलते हुए आगे जाकर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना से नाराज ग्रामीणों ने बांस-बल्ली लगाकर रास्ता जाम कर दिया। दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे चकिया एसडीएम ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया।

तियरा गांव निवासी भोनू यादव(38) रविवार की सुबह साढ़े छह बजे गांव से बाहर निकला था। सड़क पर एक आढ़त के बाहर अनाज लदा ट्रैक्टर खड़ा था। भोनू सड़क पार करने लगा। इसी बीच चकिया की ओर से खाद लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक, ट्रैक्टर से पास लेने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया और भोनू को कुचलते हुए कुछ दूर जाकर पलट गया।

विज्ञापन

चीख सुनकर जब तक लोग जुटते ट्रक चालक किसी तरह बाहर निकल कर भाग गया। ट्रक से कुचलने से भोनू की मौके पर मौत हो चुकी थी। इस बीच पूरे गांव के लोग सड़क पर पहुंच गए और मृतक के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग करते हुए चकिया-चंदौली मार्ग जाम कर दिया।

पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुए। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए कई थानों की फोर्स बुला ली गई। सुबह दस बजे मौके पर पहुंचे चकिया एसडीएम सीपू गिरी ने मृतक के परिजनों को भूमि और आवास देने के साथ आर्थिक मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed