{"_id":"5f293449dc749f42da44260c","slug":"one-died-in-bike-accident-in-varanasi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रक्षाबंधन पर आया युवक हादसे का हुआ शिकार, मौत से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रक्षाबंधन पर आया युवक हादसे का हुआ शिकार, मौत से मचा हड़कंप
Tue, 04 Aug 2020 03:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 04 Aug 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एक युवक सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बड़ागांव थाना क्षेत्र के वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर जमालपुर गैस प्लांट के पास एक होटल के सामने अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोपाल पट्टी गांव निवासी अनिल राजभर सोमवार को अपनी बाइक से काजी सराय स्थित अपने बुआ के घर रक्षा बंधन का त्यौहार मनाने गया था।
बीती रात लगभग 11 बजे वह घर वापस लौट रहा था कि यह अप्रिय घटना घटित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे घायल अवस्था में काजी सराय स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक शादी शुदा था एवं उसके दो पुत्र एक पुत्री है।