फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Once again chain snatching in Varanasi a woman s gold chain robbed on the strength of a weapon

दुस्साहिक वारदात: वाराणसी में एक बार फिर से छिनैती, दिनदहाड़े असलहे के बल पर लूटी महिला की चेन

Wed, 16 Jun 2021 05:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Jun 2021 05:50 PM IST
सार

वाराणसी में छिनैती की वारदात लगातार बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को भी बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से असलहे की नोक पर  चेन लूट ली। बीते दिनों में भेलूपुर और लंका थाना क्षेत्र में चेन लुटेरों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। लेकिन इन मामलों में पुलिस सिर्फ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने तक ही सीमित रह गई है।

विज्ञापन
Once again chain snatching in Varanasi  a woman s gold chain robbed on the strength of a weapon
चेन स्नेचिंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी में चेन लुटेरों का आतंक इन दिनों चरम पर है।  बाइक सवार बदमाश महिलाओं को निशाना बना रहे हैं।  ताजा मामला लंका थाना क्षेत्र के सुंदरपुर स्थित कैलाशपुरी कॉलोनी का है। यहां बाइक सवार लुटेरे असलहे के दम  पर महिला की गले से चेन छीनकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। सुंदरपुर चौराहे पर लगे पिकेट और क्षेत्र में गश्त करने वाले फैंटम दस्ते को भनक तक नहीं लगी। घटना बाद पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच की। भेलूपुर सर्किल में एक पखवाड़े के भीतर आधा दर्जन से अधिक लुटेरे चेन छीनकर लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस सिर्फ सीसीटीवी कैमरे और मौका मुआयना करने तक सीमित रह गई। घटना के बाद मामले को सुंदरपुर पुलिस चौकी कर्मचारी दबाने में जुट गए। 
विज्ञापन


नेवादा स्थित आकाश गंगा अपार्टमेंट में रहने वाले गणेश  सिंह आयुर्वेद दवा से संबधित काम करते हैं। इनकी पत्नी नीतू सिंह बुधवार को अपनी बेटी सृष्टि को लेकर एक जांच कराने पहुंची। जांच कराने के बाद जैसे पैथोलॉजी से थोड़ी दूर पहुंची पीछे से एक बाइस सवार दो युवक पहुंचे। गाड़ी की गति धीमी कर पता पूछने के लिए आवाज दी। और सीधे असलहा सटा कर चेन लुटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के साथ उसकी छोटी बेटी थी। इसके कारण महिला कुछ कर भी नहीं पाई। लुटेरे घटना को अंजाम देकर सुंदरपुर पुलिस चौकी तरफ निकल गए। चेन की कीमत 70 हजार रुपये बताया गया। घटना की जानकारी होते ही लंका भेलूपुर थाने की पुलिस वाहन चेकिंग में जुट गई। इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया है कि महिला के साथ चेन लूट की घटना हुई है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed