{"_id":"60006d438ebc3e2ef0280c65","slug":"on-the-day-of-makar-sankranti-cold-is-at-its-peak-thursday-is-the-coldest-day-of-the-year-two-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मकर संक्राति के दिन ठंड का सितम चरम पर, रहा साल का सबसे ठंडा दिन, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः मकर संक्राति के दिन ठंड का सितम चरम पर, रहा साल का सबसे ठंडा दिन, दो की मौत
Thu, 14 Jan 2021 10:01 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
ठंड व गलन बढ़ी मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के बाहर रात में कोहरा गिरता हुआ।
- फोटो : अमर उजाला।
दिन में धूप निकलने के बाद भी नम हवाओं के चलते गलन काफी अधिक रही। पूर्वांचल के तीन मंडलों वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल में गुरुवार का दिन सबसे ठंडा रहा। सोनभद्र के चुर्क में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
वहीं ठंड लगने से बलिया के कुंडल गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (50) और चंदौली में हुदहुदीपुर गांव निवासी सफाई कर्मी झुन्ना राम (45) की मौत हो गई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का बदलाव बना है। दो दिन तक अभी ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
वाराणसी 15.6-5.6
बलिया 20-08
मऊ 18-07
गाजीपुर 22-06
आजमगढ़ 20-06
सोनभद्र 18.2-2.5
जौनपुर 17-07
भदोही 20.5-5.6
मिर्जापुर 21-07
चंदौली 18-07