{"_id":"6144cfe48ebc3ebeb825e934","slug":"on-pm-modi-birthday-varanasi-youth-congress-distributed-lollipop-by-playing-rattles-women-leaders-made-pakodas-under-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : पीएम मोदी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने झुनझुना बजाकर बांटा लॉलीपॉप, महिला नेताओं ने तले पकौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : पीएम मोदी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने झुनझुना बजाकर बांटा लॉलीपॉप, महिला नेताओं ने तले पकौड़े
Fri, 17 Sep 2021 10:57 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:57 PM IST
सार
एनएसयूआई की बीएचयू इकाई की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बेरोजगारी के खिलाफ छित्तूपुर गेट से विरोध मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
पकौड़ा तलतीं युवा कांग्रेस की प्रवक्ता रोशनी जायसवाल व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झुनझुना बजाकर और लॉलीपॉप बांटकर विरोध किया। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शहर में कई स्थानों पर पीएम के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। युवा कांग्रेस की प्रवक्ता रोशनी जायसवाल के नेतृत्व में न्यू कालोनी ककरमत्ता में पकौड़ा तलकर और केक काटकर विरोध जताया गया।
विज्ञापन
वहीं एनएसयूआई की बीएचयू इकाई की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बेरोजगारी के खिलाफ छित्तूपुर गेट से विरोध मार्च निकाला गया। बीएचयू सिंह द्वार तक निकाले गए इस मार्च में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि 2019 में ग्रुप डी की भर्ती के लिए एक करोड़ से ज्यादा पढ़े लिखे युवाओं ने आवेदन किया। इसके लिए 500 रुपये की फीस भी दी लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं हुई।
विज्ञापन