वाराणसी: ओमप्रकाश राजभर बोले- केंद्र में ममता बनर्जी बनेंगी विपक्ष का चेहरा, भाजपा पर किए वार
वाराणसी के शास्त्री घाट पर बातचीत के दौरान सरकार पर आरोप लगाते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने युवाओं और बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी की है। सरकार को आम जनता से कोई लेनादेना नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा फोड़ने के लिये 10 पार्टियों का भागीदारी संकल्प मोर्चा बना है। केंद्र में ममता बनर्जी विपक्ष का चेहरा बनेंगी। बृहस्पतिवार को शास्त्री घाट पर बातचीत के दौरान सरकार पर आरोप लगाते हुए राजभर ने कहा कि जब बांदा से बलिया तक नदियों में लाशें तैर रही थीं, सरकार विधानसभा चुनावों में वोट मांग रही थी।
कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने युवाओं और बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी की है। सरकार को आम जनता से कोई लेनादेना नहीं है। भाजपा के पाप का घड़ा अगले छह महीने में फूट जाएगा और जनता भाजपा को 14 साल के लिए वनवास पर भेज देगी। भाजपा की नागपुर में प्रयोगशाला है, जहां झूठ बोलना और जुमला बोलना सिखाया जाता है।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री वही बोलते हैं, जो वहां से सिखाया जाता है। पार्टी के स्थापना दिवस 27 अक्तूबर से सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। राज्य में अराजकता चरम पर है। महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है।
महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई के विरोध में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में शास्त्री घाट पर धरना प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने सिलिंडर के साथ महंगाई के विरोध में शास्त्री घाट पर जमकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो हम महंगाई को कम करेंगे।
गैस सिलेंडर जो चार सौ रुपये में मिलता था, आज वो नौ सौ रुपये का हो गया। पेट्रोल 60 से 100 रुपये का हो गया। डीजल 55 से 90 रुपये का हो गया। सरसों तेल 90 से 200 रुपये हो गया। अरहर की दाल 60 रुपये से 150 रुपये हो गई। आज हम लोग भाजपा को उसका वादा याद कराने के लिए आए हैं। इस दौरान प्रशासन को पांच सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा गया।