फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Omprakash Rajbhar again targeted government said Ambani-Adani got store built before agricultural law comes

ओमप्रकाश राजभर का फिर से सरकार पर निशाना, बोले- कृषि कानून आने से पहले ही अंबानी-अडानी ने बनवा लिए स्टोर

Thu, 31 Dec 2020 02:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 31 Dec 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Omprakash Rajbhar again targeted government said Ambani-Adani got store built before agricultural law comes
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कृषि कानून काला कानून है। कानून आने से पहले ही अंबानी-अडानी ने स्टोर कैसे बनाए। बुधवार को सर्किट हाउस में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा में 8 पार्टियां थीं। 16 दिसंबर को ओवैसी के शामिल होने के बाद नौ पार्टियां हैं।  

विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ओवैसी जनवरी में आएंगे और यहां पर उनकी सभा होगी। 2022 में सरकार बनाकर 5 साल के लिए बिजली फ्री करना चाहते हैं। स्कूल में डेस्क-बेंच सरकार बनने के 6 महीने में लगवाएंगे। कैबिनेट मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अनिल राजभर अभी बच्चा है, अभी सीख रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 8 प्रतिशत राजभर जाति के लोग हैं। सबकी नजर इन पर है। भाजपा कभी संविधान को नहीं मानती। बलिया, हाथरस में आरोपियों को बचाने के लिए पूरी सरकार लग गई। इसके बाद राजमहल उपवन भोजूबीर में ओमप्रकाश राजभर ने समीक्षा बैठक की। इस मौके पर अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह, राजेश यादव, रमेश राजभर, जगेश्वर राजभर, शिवलाल यादव, बिनोद सिंह टीटी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Omprakash Rajbhar again targeted government said Ambani-Adani got store built before agricultural law comes
कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला।

अनिल राजभर ने भी साधा निशाना
वाराणसी के सारनाथ में एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने ओमप्रकाश राजभर पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के नाम पर राजनीतिक पार्टी बनाकर समाज के युवाओं को भ्रमित करने वाले लोगों से आप सभी दूर रहें। युवा सभी प्रकार के फर्जी काम छोड़कर  समाज को मजबूत बनाने के लिए एक साथ खड़े होकर संघर्ष करें।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इधर 5-6 सालों से महाराजा सुहेलदेव के नाम पर राजनीतिक खेती करने वालों की संख्या बढ़ गई है। दूसरे जिलों के लोग भी अपनी राजनीति चमकाने के लिए बनारस की धरती पर आ रहे हैं, जहां आकर वे युवाओं को बरगला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed