फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Omicron variant Increased concern in varanasi after three corona positive patients found genome sequencing will done in IMS BHU

बढ़ी चिंता: ओमीक्रॉन की आहट के बीच वाराणसी में कोरोना के तीन मरीज मिले, बीएचयू में होगी जीनोम सिक्वेंसिंग

Sat, 04 Dec 2021 10:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Dec 2021 10:04 PM IST
सार

वाराणसी में बीते दो दिन में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें से दो लोग मद्रास जबकि एक महिला फ्रांस से मुंबई होकर वाराणसी आई है। तीनों को क्वारंटीन  किया गया है। इनके सैंपल की जीनोम सिक्वेसिंग आईएमस बीएचयू में कराई जाएगी।

विज्ञापन
Omicron variant Increased concern in varanasi after three corona positive patients found genome sequencing will  done in IMS BHU
कोरोना टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के नए वैरियंट ओमीक्रॉन की आहट के बीच वाराणसी में कोविड मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। दो दिन में तीन नए मरीज मिले हैं। शुक्रवार को मुंबई से आई एक महिला के संक्रमित मिलने के बाद अब शनिवार को भी दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को  क्वारंटीन किया गया है। इनके सैंपल की जीनोम सिक्वेसिंग आईएमस बीएचयू में कराई जाएगी। 

विज्ञापन


इधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनके संपर्क में आने वाले 114 लोगों का आरटीपीसीआर सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया है। अब सभी की रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना के नए वैरियंट को लेकर जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट पर बाहर से आने वालों की जांच के साथ ही शिक्षण संस्थानों सहित अन्य जगहों पर भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से फोकस सैंपलिंग कर लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः कल वाराणसी आएंगे सीएम योगी: काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और मास पर्यंत कार्यक्रमों की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

संपर्क में आने वाले 114 लोगों की हुई आरटीपीसीआर जांच

पहले फ्रांस और फिर मुंबई से परिवार संग शुक्रवार को वाराणसी आई 33 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसे नदेसर स्थित होटल में क्वारंटीन किया गया है। इस बीच शनिवार को सामनेघाट (लंका) में रहने वाले 28 वर्षीय युवक और एक 30 वर्षीय अन्य युवक की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है।

प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि जो दो लोग संक्रमित मिले हैं, वो मद्रास से बीएचयू अस्पताल में इलाज कराने आए थे। वह सामनेघाट इलाके में ही क्वारंटीन हैं। इनके संपर्क में आने वाले 114 लोगों का आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया है। फिलहाल स्वास्थ्य टीम इन पर नजर बनाए हैं। 

आईएमएस बीएचयू में सोमवार से शुरू जीनोम सिक्वेंसिंग

वाराणसी में तीन लोगों के संक्रमित होने के बाद इनके सैंपल की जीनोम सिक्वेसिंग कराई जाएगी। आईएमएस बीएचयू के एमआरयू लैब में जीनोम सिक्वेसिंग सोमवार से शुरू होगी। लैब की प्रभारी प्रो. रोयाना सिंह ने बताया कि गाजीपुर में मिले चार संक्रमितों के सैंपल और वाराणसी में मिले मरीजों के सैंपल को मिलाकर कुल 8 लोगों के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग होगी।

इसकी रिपोर्ट दो दिन यानि बुधवार तक आ जाएगी। बताया कि लैब में सिक्वेंसिंग रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि यह ओमीक्रॉन वैरियंट है या कोई और वैरियंट है। 
पढ़ेंः मृतक को भी लग गई कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज, मोबाइल पर आया मैसेज, सकते में परिजन

भोपाल में कोरोना पॉजिटिव पाए गए बरेका के अधिकारी

बरेका के निरीक्षण विभाग के अधिकारी शनिवार को भोपाल रेलवे स्टेशन पर एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बनारस रेल इंजन कारखाना स्थित ट्रक मशीन शॉप के निरीक्षण विभाग के वरिष्ठ खंड अभियंता संतोष कुमार शुक्रवार को ट्रेन से भोपाल गए थे। वहां रेलवे स्टेशन पर एंटीजन टेस्ट कराया गया।

बरेका प्रशासन को जैसी ही इसकी सूचना मिली तुरंत अभियंता के संपर्क में आने वाले तीन कर्मियों को क्वारंटीन कर उनकी जांच कराई गई। हालांकि, तीनों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने एहतियातन कर्मियों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराकर रिपोर्ट आने तक उन्हें क्वारंटीन रहने को कहा गया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed