फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Om prakash Rajbhar reached house of Pradhan husband who lost his life in fight

Varanasi: मारपीट में जान गंवाने वाले प्रधान पति के घर पहुंचे ओमप्रकाश राजभर, बोले- अन्याय नहीं होने दूंगा

Wed, 23 Aug 2023 08:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Aug 2023 08:40 PM IST
सार

वाराणसी के बरथौली गांव में दो पक्षों के बीच बीते 15 अगस्त को मारपीट हुई थी। मारपीट में घायल प्रधान पति मंगरू राजभर की उपचार के दौरान 21 अगस्त को मौत हो गई थी। बुधवार को सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Om prakash Rajbhar reached house of Pradhan  husband who lost his life in fight
बरथौली गांव में ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बरथौली गांव में मारपीट में जान गंवाने वाले प्रधान पति मंगरू राजभर के घर बुधवार की सुबह सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पहुंचे। उन्होंने मंगरू राजभर की पत्नी मुन्नी देवी और परिजनों को ढांढस बंधाया। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा।

विज्ञापन


इस प्रकरण को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लाऊंगा। ताकि, अराजकतत्वों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके। साथ ही उन्होंने चोलापुर थानाध्यक्ष पर नाराजगी जताई कि आरोपियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इस पर चोलापुर थानाध्यक्ष ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही। इसके साथ ही बरथौली निवासी नरेश यादव को चोलापुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

विज्ञापन

8 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

चोलापुर थाना क्षेत्र के बरथौली गांव में दो पक्षों के बीच बीते 15 अगस्त को मारपीट हुई थी। मारपीट में घायल प्रधान पति मंगरू राजभर की उपचार के दौरान 21 अगस्त को मौत हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने ताड़ी-बरथौली मार्ग के साथ ही घर के समीप जाम लगाया तो उच्चाधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद 8 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा चोलापुर थाने में दर्ज किया गया। एहतियातन गांव में पीएसी के जवान और क्यूआरटी तैनात की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मालगाड़ी से चपेट में आकर युवक की मौत

बहरामपुर (मानदेव) गांव निवासी आशीष कुमार उर्फ कल्लू (30) की मंगलवार की देर रात बहादुरपुर के समीप मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। कल्लू मजदूरी करता था। कल्लू एक बेटे और एक बेटी का पिता था। कल्लू की मौत के बाद उसकी पत्नी कविता रो-रोकर बेहाल थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चौबेपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि कल्लू ने आत्महत्या की है या हादसे में उसकी जान गई है। 

कार और मालवाहक वाहन में टक्कर, तीन घायल

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के तमाचाबाद में कार और मालवाहक वाहन में आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। लखनऊ जिले के खेड़ा थाना क्षेत्र के करमाली गांव निवासी दीपक कुमार मालवाहक लेकर प्रयागराज की ओर से वाराणसी की तरफ जा रहा था। वाराणसी की ओर से आ रही कार में भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के शहसेपुर गांव निवासी शिवम मिश्रा और लवकुश मिश्रा सवार थे। तमाचाबाद में कार और वाहन में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में घायल तीनों लोगों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed